भयानक विमान हादसे का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। होंडुरास के तट पर एक प्लेन क्रैश हुआ जिसमें 12 लोगों की जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। इसमें फेमस गैरीफुना संगीतकार समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। वहीं कुछ लोगों को रेस्क्यू के दौरान मलबे से निकाला गया। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं जिन्हें देखने से ही पता चलता है कि वो कितना दर्दनाक था। समुद्र के बीच में प्लेन क्रैश हुआ जो शहर ला सेइबा के रास्ते में था।
कैसे हुआ विमान हादसा
सोमवार रात होंडुरास के कैरिबियन तट पर हुए प्लेन क्रैश में 12 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, होंडुरास के रोआतान द्वीप से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद ही विमान हादसा हो गया। ये भी कहा जा रहा है कि ये विमान हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान में 14 यात्री और 3 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिसमें मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुवाजो भी थे जिनकी मौत हो गई। विमान का मलबा द्वीप के तट पर कुछ किलोमीटर मिला।
यह भी पढ़ें: ‘औरंगजेब ही भाजपा का नया शिवाजी’, नागपुर हिंसा के लिए देवेंद्र फडणवीस पर निशाना
क्यों रेस्क्यू ऑपरेशन में आई दिक्कत
विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनके परिवार वालों का बुरा हाल है। इस भयानक हादसे के वीडियो सामने आ गए हैं जिन्हें देखने से लग रहा है कि रेस्क्यू टीम के लिए ये कितना मुश्किल था। इसके पीछे की वजह थी विमान हादसे का उस जगह पर दुर्घटनाग्रस्त होना जो चट्टानों के बीच में हुआ। रास्ता इतना संकरा था कि रेस्क्यू टीम का वहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल था। जीरो विजिबिलिटी के बीत गोताखोरों ने भरसक प्रयास किया और मलबे से लोगों को निकाला।
कौन थे संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो
ये भी जान लेते हैं कि इस हादसे में जिस संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो की मौत हुई है वो अमेरिकी नागरिक थे। संगीतकार की मौत से उनके चाहने वालों में मातम है। वहीं उनके घरवाले भी सदमे में हैं। हादसे में संगीतकार की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
57 mins agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
58 mins agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
8 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoLIVE: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी
9 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
9 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
23 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines