---विज्ञापन---

दुनिया

Honduras Women Jail: होंडुरास की जेल में 41 महिला कैदियों की हत्या, किसी को मारी गोली तो किसी को जिंदा जलाया

Honduras Women Jail: होंडुरास में एक महिला जेल में 41 कैदियों की हत्या का मामला सामने आया है। इनमें से 26 महिला कैदियों को जिंदा जला दिया गया, जबकि अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होंडुरास की पुलिस के प्रवक्ता यूरी मोरा ने वारदात को लेकर बयान जारी किया है। यूरी मोरा ने […]

Honduras Women Jail: होंडुरास में एक महिला जेल में 41 कैदियों की हत्या का मामला सामने आया है। इनमें से 26 महिला कैदियों को जिंदा जला दिया गया, जबकि अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होंडुरास की पुलिस के प्रवक्ता यूरी मोरा ने वारदात को लेकर बयान जारी किया है।

यूरी मोरा ने कहा कि घटना होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा की है। राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर तमारा जेल है, जहां महिला कैदियों को रखा जाता है। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ महिला कैदी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए टेगुसिगल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

जानें जेल में क्यों हुआ दंगा?

होंडुरास की जेल प्रणाली की चीफ जुलिसा विलानुएवा ने कहा है कि घटना में शामिल गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ दिन पहले सख्त प्रयास शुरू किए गए थे, जिसके कारण ये घटना हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडुरास में कई जेलों से मारपीट की खबरें आती हैं। साल 2019 में भी ऐसी ही एक खबर आई थी जिसमें 37 कैदियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने जेलों का नियंत्रण सेना के हाथों में दे दिया, हालांकि इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं लगातार आती रहती हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2023 01:26 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola