Aaj 15 March Ka Itihas: आज के दिन का इतिहास उस खौफनाक नरसंहार से जुड़ा है, जिसे एक शख्स ने अंजाम दिया था और गोलिया मारकर 51 लोगों की हत्या कर दी थी। उस शख्स के द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से एक धार्मिक स्थल की दीवारें और फर्श खून से लथपथ हो गया था। 89 लोग घायल हुए थे। 51 में से 40 लोग गोलियां लगने से मारे गए थे। यह नरसंहार 15 मार्च 2019 को न्यूज़ीलैंड के कैंटरबरी स्टेट के क्राइस्टचर्च शहर में हुआ था।
एक शख्स ने जुमे की नमाज के दिन शुक्रवार को दोपहर के समय मुसलमानों को टारगेट करते हुए सामूहिक गोलीबारी की। नरसंहार करने वाले शख्स का नाम ब्रेंटन हैरिसन टैरंट था, जिसके खिलाफ 51 मर्डर केस, 40 हत्या का प्रयास करने और एक आतंकवादी हमला करने का केस दर्ज हुआ। सभी आरोपों में उसे दोषी करार दिया गया और उसे 52 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गईं। बिना पैरोल के लगातार 480 साल जेल में रहने की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें:‘प्रलय के पैगंबर’ की भविष्यवाणी हुई सच! जानें भारत से क्या है ‘नए नास्त्रेदमस’ का कनेक्शन
इस तरह अंजाम दिया था नरसंहार
आज के इतिहास में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, हथियारों से लैस ब्रेंटन ने सबसे पहले रिकार्टन के कस्बे में डीन एवेन्यू रोड पर बनी अल नूर मस्जिद पर हमला किया, जो देश की पहली मस्जिद है और इसे जून 1985 में बनाया गया था। अल नूर मस्जिद के बाद ब्रेंटन ने लिनवुड इस्लामिक सेंटर में घुसकर गोलियां बरसाईं। इस सेंटर को साल 2018 की शुरुआत में खोला गया था। यह सेंअर लिनवुड के कस्बे में लिनवुड एवेन्यू रोड पर स्थित है। ब्रेंटन ने इस गोलीबारी का लाइव स्ट्रीम अपने फेसबुक अकाउंट पर किया था, जो करीब 17 मिनट चला।
गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को डायल 111 पर कॉल ककिया। पुलिस पुलिस अल नूर मस्जिद के बाहर पहुंची तो ब्रेंटन लिनवुड इस्लामिक सेंटर पहुंचा। पुलिस मस्जिद में घुसी और अंदर का नजारा देखकर चौंक गई। लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच कॉल आई कि लिनवुड इस्लामिक सेंटर में भी फायरिंग हुई है। पुलिस CCTV कैमरों में फायरिंग करने वाले की पहचान करके मौके पर पहुंची, लेकिन ब्रेंटन सेंटर से निकल चुका था, लेकिन जब वह एशबर्टन में बनी मस्जिद की ओर जा रहा था तो पुलिस उसके पीछे लग गई।
यह भी पढ़ें:रोते-बिलखते बच्चे, पैरों में जख्म, भूख-प्यास…पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक के बंधकों की रुलाने वाली आपबीती
ब्रेंटन ने इस दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मारी, लेकिन पुलिस ने उसकी कार के पहियों पर गोलियां मारकर उसे दबोच लिया। ब्रेंटन की कार से तलाश के दौरान विंडहैम वेपनरी WW-15 AR-15-राइफल, रगर AR-556 AR-15–राइफल, 12-गेज मॉसबर्ग 930 हाफ ऑटोमेटिड शॉटगन, 12-गेज रेंजर 870 पंप-एक्शन शॉटगन, .357 मैग्नम उबेरती लीवर-एक्शन राइफल, .223-कैलिबर मॉसबर्ग प्रीडेटर बोल्ट-एक्शन राइफल और 4 तुरंत आग लगाने वाले उपकरण बरामद हुए।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
20 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines