पंकज शर्मा/श्रीनगर
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पंडितों के प्रमुख तीर्थ स्थल शारदा पीठ मंदिर की दीवार को पाकिस्तानी सेना ने तोड़ दिया और वहां पर एक कॉफी हाउस का निर्माण कर दिया है। पाक सेना के ब्रिगेडियर ने नींव पत्थर रख दिया है, जिससे कश्मीरी पंडित समुदाय में भारी रोष है। हालांकि पीओके की सिविल सोसायटी ने भी इसका विरोध किया है और एक वीडियो बनाकर भेजा है।
2400 साल पुराना है शारदा पीठ मंदिर
दरअसल, शारदापीठ देवी सरस्वती का प्राचीन मन्दिर है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शारदा के निकट किशनगंगा नदी (नीलम नदी) के किनारे स्थित है। मुजफ्फराबाद से लगभग 140 किलोमीटर और कुपवाड़ा से करीब 30 किलोमीटर दूर इस मंदिर के भग्नावशेष भारत-पाक नियन्त्रण-रेखा के निकट स्थित हैं। इस पर भारत का अधिकार है। करीब 2400 साल पुराना बताया जाता शारदा पीठ मंदिर शुरू से कश्मीरी पंडितों की आस्था का प्रतीक रहा है, लेकिन सदियों पुराना ये मंदिर अब खंडहर में बदल चुका है। कश्मीर पंडित लंबे समय से इसके जीर्णोद्धार की मांग करते रहे हैं। सरकार ने कुछ समय पहले इसे सुधारने का काम शुरू किया था। इसका पहला चरण पूरा कर लेने के बाद मंदिर को जनता को सौंप दिया गया है। जिस शारदा पीठ मंदिर को पाकिस्तानी आर्मी ने तोड़ा है, वो UNESCO की तरफ से मान्यता प्राप्त मंदिर था।
आजादी के बाद पहली बार हुई थी दिवाली की पूजा
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में एलओसी के पास माता शारदा देवी मंदिर का वर्चुअल उद्घाटन किया था और 1947 के बाद पहली बार मंदिर के दीपावली की पूजा की गई। अब मंदिर की रक्षा के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। रिपोर्ट में मंदिर के पास एक कॉफी हाउस के निर्माण का भी संकेत दिया गया है। उधर, इससे पहले सिंध के मां हिंगलाज देवी मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। इस तरह की घटनाएं देश में हिंदुओं पर चल रहे उत्पीड़न को रेखांकित करती हैं। दूसरी ओर क्या वे कभी इसी तरह पाकिस्तान में भी कोई मस्जिद तोड़ेंगे? दुनिया ऐसे दुर्व्यवहार पर चुप रहती है।
यह भी पढ़ें: नासा प्रमुख ने भारत को बताया भविष्य का अहम भागीदार, मिलकर करेंगे इस खास प्रोजेक्ट पर काम
21 से घटकर 1 प्रतिशत रह गई हिंदुओं की आबादी
यहा इस मामले में उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि आजादी के वक्त पाकिस्तान में 21 फीसदी हिंदू थे। ये घटकर अब सिर्फ 1 प्रतिशत रह गए हैं। इस हिंदू आबादी की आस्था का प्रतीक शारदा पीठ मंदिर दुनिया के 18 महाशक्ति पीठों में से एक है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब किसी हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई हो। इस मसले को लेकर ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट की रिपोर्ट की मानें तो आजादी के 76 साल के बाद 428 मंदिरों में से अब सिर्फ 20 ही बचे हैं।
यह भी पढ़ें: चार महीने बाद पाकिस्तान से वापस आई अंजू; सरहद लांघने के बाद कर ली थी सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
57 mins agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
3 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
15 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
21 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
23 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines