Hindu hate Case: पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गला काटकर हत्या, आरोपी ड्राइवर अरेस्ट
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Hindu hate Case: पाकिस्तान के हैदराबाद में एक हिंदू डॉक्टर की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को डॉक्टर के ड्राइवर ने अंजाम दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मृत डॉक्टर की पहचान धर्म देव राठी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को धर्म देव राठी के ड्राइवर ने घर के अंदर ही वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ने चाकू से वारकर डॉक्टर को मौत के घाट उतारा।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को बुधवार को उसके खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हनीफ लेघारी के रूप में हुई है। डॉक्टर के रसोइए (कुक) ने पुलिस को बताया कि घर जाते समय दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर ने घर के अंदर से चाकू निकाला और डॉक्टर की गला काटकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर मृत डॉक्टर की कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर धर्म देव राठी हैदराबाद इलाके के स्कीन स्पेशलिस्ट थे। उधर, पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इस्सरानी ने 24 घंटे के भीतर संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की। उन्होंने मारे गए डॉक्टर के परिवार को भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की प्रमुख फरयाल तालपुर ने हत्या की निंदा की और इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने डॉक्टर के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद थी, खासकर ऐसे समय में जब हिंदू समुदाय होली मना रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: