---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बंद होगा हिंडनबर्ग रिसर्च, जानें फाउंडर ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?

Hindenburg Research News : कई मामलों में बड़े खुलासे करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च बंद हो रही है। इसे लेकर फाउंडर नाथन एंडरसन ने बड़ा ऐलान किया। साथ ही उन्होंने अगले 6 महीनों में इस कंपनी के मॉडल पर काम करने का फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

Hindenburg Research News : हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होना वाला है। फाउंडर नाथन एंडरसन ने अपनी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट में इसकी जानकारी दी, जिसमें इस कंपनी के सफर, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर ने क्या संदेश दिया?

हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन ने कहा कि पिछले साल के अंत में उन्होंने अपने दोस्तों, परिवारों और टीम को यह बात बताई थी कि अब इस कंपनी को बंद करने का फैसला लिया है। जिसके लिए हिंडनबर्ग रिसर्च की स्थापना की गई थी, उसके पूरे होने के बाद इसे खत्म करना था। अब वो दिन आ गया है।

---विज्ञापन---

बिना अनुभव के हिंडनबर्ग की शुरुआत की थी

नाथन एंडरसन ने 2017 में हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने भावुक पोस्ट में कहा कि शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि क्या कोई संतोषजनक रास्ता मिल पाएगा? यह आसान रास्ता नहीं था। वे खतरों से अनभिज्ञ थे, इसलिए इस काम की ओर तेजी से आकर्षित हुए। इसे लेकर न तो उनके पास कोई अनुभव था और न ही उनका कोई रिश्तेदार इस सेक्टर में था। वे कोई सुपरह्यूमन नहीं हैं, जो चार घंटे की नींद लेकर कार्य कर सकें।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : निराधार, तर्कहीन, बेतुके; Adani Group ने हिंडनबर्ग के आरोपों को नकारा, बोले- बदनाम करने की साजिश

---विज्ञापन---

मुश्किलों का सामना करना पड़ा

उन्होंने कहा कि वे अपनी नौकरियों में एक अच्छे वर्कर थे, लेकिन अधिकांश कंपनियों में उनकी अनदेखी होती थी। जब उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत की तो उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। अगर विश्व स्तरीय व्हिसलब्लोअर वकील ब्रायन बुड का सपोर्ट नहीं मिला तो वे शुरुआत में ही असफल हो जाते। उस समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनके पास सिर्फ आगे बढ़ना का ही एक मात्र विकल्प था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : हिंडनबर्ग विवाद में अब ग्रेग चेपल की हुई एंट्री, राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार

जानें अगले 6 महीनों में क्या करेंगे नाथन एंडरसन?

---विज्ञापन---

नाथन एंडरसन ने कहा कि वह अपनी कंपनी के अंतिम विचारों पर काम करने और संदिग्ध पोन्जी योजनाओं के बारे में नियामकों को सुझाव सौंपने के बाद बुधवार से इसे बंद कर रहे हैं। अगले छह महीनों में वह हिंडनबर्ग के मॉडल पर वीडियो और सामग्रियों की एक श्रृंखला पर काम करने की योजना बना रहे हैं, ताकि लोग यह जान सकें कि उनकी कंपनी ने कैसे इतने बड़े-बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि उनकी टीम का हर सदस्य वहां पहुंचे, जहां वह पहुंचना चाहते हैं।

First published on: Jan 16, 2025 06:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola