'मुसलमानों के कट्टर दुश्मन थे रवींद्रनाथ टैगोर', सिंगर के कॉन्सर्ट में पथराव के बाद बांग्लादेश के मौलाना का विवादित बयान

Bangladesh Singer James Concert Attack: बांग्लादेश में सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में पथराव और बवाल के बाद हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्य मौलाना शेख अब्दुर रज्जाक ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने गुरुदेव को बंगाली मुसलमानों का कट्टर दुश्मन और इस्लाम विरोधी कहते हुए लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया है.

singer james concert in bangladesh

स्कूल के 185 साल पूरे होने के मौके पर कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था.

Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में हिफाजत-ए-इस्लाम नामक संस्था के सदस्यों ने मशहूर गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला किया. कॉन्सर्ट पर पथराव करते हुए दर्शकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की. सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट रुकवाने के बाद संस्था के सदस्य और प्रमुख इस्लामी उपदेशकों में शुमार मौलाना शेख अब्दुर रज्जाक ने अपने भाषण में नोबेल विजेता टैगोर को बंगाली मुसलमानों का कट्टर दुश्मन करार दिया. रज्जाक ने टैगोर को इस्लाम विरोधी ठहराते हुए कहा कि वे मुसलमानों को काली पूजन कराना चाहते थे और ऐसा करके उन्होंने लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया है.

विज्ञापन

सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में काटा बवाल

बांग्लादेश में सांस्कृतिक गतिविधियों पर बढ़ते प्रतिबंधों का एक और उदाहरण तब सामने आया, जब लोकप्रिय गायक जेम्स का फरीदपुर जिला स्कूल में होने वाला संगीत कार्यक्रम कट्टरपंथियों के विरोध के बीच रद्द हो गया. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचकर नारेबाजी की और पथराव के साथ-साथ तोड़-फोड़ और मारपीट की. जेम्स को अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. स्कूल प्रशासन ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया.

विज्ञापन

सिंगर जेम्सस पर अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने का आरोप लगा है, जिसके चलते हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. जेम्स ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनके गीत पारंपरिक और सांस्कृतिक हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी. जेम्स के प्रति नाराजगी इसलिए भी जताई गई, क्योंकि उन्होंने इंडियन बॉलीवुड के लिए भी लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों के लिए गीत गाए हैं.

जबरन कॉन्सर्ट में घुस गए थे विरोधी

बता दें कि फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ पर देश के सबसे बड़े रॉक स्टार जेम्स उर्फ नागर बाउल का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिस पर इस्लामी धर्म के लोगों ने हमला कर दिया. जेम्स के स्टेज पर आने से पहले विरोधी कॉन्सर्ट में घुस गए और तोड़-फोड़ शुरू कर दी. विरोधियों ने मारपीट करके लोगों को भगाना शुरू कर दिया और कुर्सियां उठाकर फेंकी. सिंगर के समर्थकों ने भी बवाल काटा.

विज्ञापन

विरोध करने वालों का विरोध करते हुए उन पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं. बवाल में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं. हालात खराब होते देखकर सिक्योरिटी ने सिंगर जेम्स को स्कूल से निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए. इसके बाद स्कूल की आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मोस्तफिजुर रहमान शमीम ने कॉन्सर्ट रद्द किए जाने की घोषणा की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ