Nabil Kaouk Hezbollah Died: बीते दिन इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि हिजबुल्लाह को फिर एक बड़ा झटका मिल गया है। इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह कमांडर नबील कौक को भी मार गिराया है। आज यानी रविवार की सुबह से यह खबर सामने आ रही है। हालांकि हिजबुल्लाह ने नबील की मौत की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। मगर नबील कौक के प्रशंसक शोक मनाते दिखाई दे रहे हैं।
नबील का हिजबुल्लाह से पुराना नाता
बता दें कि नबील कौक हिजबुल्लाह सेंट्रल काउंसिल का डिप्टी हेड था। शनिवार से ही नबील के समर्थक मातम मना रहे हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इजराइली सेना के हमले में नबील की भी मौत हो गई है। नबील का हिजबुल्लाह से पुराना रिश्ता रहा है। 1995 से 2010 तक वो दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह का मिलिट्री कमांडर रह चुका है। 2020 में अमेरिका ने नबील कौक पर सैंक्शन लगाए थे।
इजराइल ने दोहराया इतिहास
हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ही नबील कौक के खात्मे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को इजराइली आर्मी की एयरस्ट्राइक में नसरल्लाह की मौत हो गई थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इजराइली फोर्स ने हिजबुल्लाह के नेताओं को निशाना बनाया है। इससे पहले भी 1992 में इजराइल ने हेलीकॉप्टर से हमला करके अब्बास मौसवी का खात्मा किया था। इसके बाद ही नसरल्लाह ने अब्बास की जगह ली थी।
इजराइल से बदला लेगा हिजबुल्लाह?
इजराइल और हमास के युद्ध में हिजबुल्लाह की भी एंट्री हो चुकी है। नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह की आर्मी बेरूत की सड़कों पर उतर आई है। वहीं ईरान ने भी इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। जहां एक तरफ इजराइल हमास के चीफ का खात्मा करना चाहता है, तो वहीं हिजबुल्लाह का कहना है कि जब तक इजराइल सीजफायर का ऐलान नहीं करेगा, तब तक हिजबुल्लाह इजराइल पर हमला नहीं बंद करेगा। हालांकि अब नसरल्लाह की मौत से हिजबुल्लाह भी बौखलाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह का एक और कमांडर ढेर, इजराइल ने किया नबील कौक की मौत का ऐलान
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines