Hezbollah Chief Died : इजरायल से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ ही दिन पहले हिजबुल्लाह का नया चीफ बना सैफिद्दीन भी मार गिराया गया है। इजरायली मीडिया ने यह बड़ा दावा किया है। हाल ही में इजरायल ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार दिया था, जिसके बाद उसने कमान संभाली थी।
इजराइल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया है। नसरल्लाह लेबनान की राजधानी बेरूत में 50 फीट अंदर बने बंकर में था। इजराइल ने ऐसी मिसाइलों से हमला किया था, जो जमीन के अंदर जाकर विस्फोट करती हैं., ऐसे में बनकर में बैठे नसरल्लाह और उसके गैंग के लोगों को भारी नुकसान हुआ। इस हमले में भारी गोला-बारूद इस्तेमाल किया गया, जिसकी गूंज 30 किलोमीटर तक गई।
अमेरिका ने घोषित किया था मोस्ट वांटेड
नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब बड़ा सवाल खड़ा हुआ था कि हिजबुल्लाह का अगला सरगना कौन होगा। हिजबुल्लाह का नया चीफ हाशेम सफीदीन को बनाया गया। सफीदीन को 2017 में अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकवादी घोषित किया था और मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट घोषित किया गया था। सफीदीन पहले भी इजराइल को धमकी देता रहता था। हालांकि अभी तक सैफिद्दीन के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इजराइल ने रात में किया था दावा
इजराइल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया गया था कि हिजबुल्लाह के लिए मिसाइल बनाने के लिए शामिल सीनियर लड़ाके महमूद युसेफ अनीसी को मार गिराया। अनीसी 15 साल पहले हिजबुल्लाह में शामिल हुई थी और लेबनान में हिजबुल्लाह की एक्टिव लोगों में से एक थी। उसके पास हथियार बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी थी।
दावा किया गया कि सैफिद्दीन उस हमले में बाल-बाल बच गया था, जब नसरल्लाह मारा गया था। सफीउद्दीन नसरल्लाह का ही चचेरा भाई था। 1990 के दशक में ईरान से पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे बेरूत वापस बुलाया गया था। सैफिद्दीन का भाई अब्दुल्ला भी तेहरान में हिजबुल्लाह का दूत है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines