Israel vs Iran War : 27 सितंबर को हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई। इजराइल के इस हमले के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया कि क्या अब युद्ध शुरू हो जाएगा? हिजबुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की गई लेकिन यह नहीं बताया कि कि आखिर उसकी मौत हुई कैसे? नसरल्लाह की मौत के बाद इरान में एक अजीब चलन की शुरुआत हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इजराइल ने नसरल्लाह को मारा तो 100 नसरल्लाह ‘पैदा’ हो गए हैं।
ईरान, ईराक जैसे कई देशों में नसरल्लाह का प्रभाव बहुत अधिक था, लोग काफी सम्मान देते थे। ऐसे में उसकी मौत के बाद लोग दुखी हैं और उसकी याद में अपने बच्चों का नाम नसरल्लाह रख रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कम से कम 100 नवजात बच्चे ऐसे हैं, जिनका नाम नसरल्लाह रखा जा चुका है।
इराक में पैदा हुए 100 नसरल्लाह!
रिपोर्ट्स की मानें तो इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे देश में लगभग 100 बच्चे ‘नसरल्लाह के नाम पर रजिस्टर्ड हो चुके हैं। दरअसल नसरल्लाह 30 साल से भी अधिक समय से हिजबुल्लाह का प्रमुख था। वह कई अरब देशों में इजरायल और पश्चिमी देशों के विरोधी के तौर पर खूब प्रसिद्ध हुआ था। वहीं इराक में शिया समुदाय के बीच वह काफी पॉपुलर था। ऐसे में जब उसके मरने की खबर सामने आई तो लोग उसकी याद में अपने नवजात बच्चे का नाम ‘नसरल्लाह’ रखने लगे।
नसरल्लाह की हत्या के बाद स्थानीय लोग और उसके समर्थक भड़क गए, इसके बाद बगदाद और अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के इस हमले की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। वहीं इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने नसरल्लाह को शहीद बताकर तीन दिन के लिए शोक का ऐलान किया।
वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि नसरल्लाह की मौत बमबारी से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई थी। बताया जा रहा है कि नसरल्लाह की अंतिम यात्रा शुक्रवार को निकाली जा सकती है और इमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की खबर है। हालांकि ये यात्रा कब और कहां निकाली जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
27 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines