Israel Hezbollah Tension: ईरान और इजरायल की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूद गया है। लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर हमला किया तो इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिजबुललाह के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया। इजरायल की सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें अब तक 31 लोग मारे गए हैं और 149 घायल हुए हैं। हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख मोहम्मद राद की भी मौत हुई है।
हिजबुल्लाह ने भी दागे थे ड्रोन और रैकेट
अमेरिका और इजरायल के हमले झेल रहे ईरान की मदद करने के लिए उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह आगे आया। हिजबुल्लाह ने इजरायल में रॉकेट और ड्रोन से हमले किए। हिजबुल्लाह ने बयान जारी किया कि अली खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए हमला किया। लेबनान और उसके लोगों की रक्षा करने के लिए हमला किया। अपने दोस्त ईरान की मदद करने के लिए हमला किया। अगर इजरायल अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो इस तरह के और हमले भी किए जाएंगे।
इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकाने उड़ाए
इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान पर मिसाइलें दागीं। सोमवार सुबह हुए हमलों ने लेबनान में भारी तबाही मचाई। IDF ने हिजबुल्लाह के द्वारा उत्तरी इजरायल में प्रोजेक्टाइल दागे जाने के जवाब में हमला किया था। बेरूत और साउथ लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाको को निशाना बनाने की पुष्टि इजरायल ने की है। लेबनान के प्रेसिडेंट जोसेफ आउन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लेबनान को हिजबुल्लाह एक बार फिर प्रॉक्सी वॉर के लिए इस्तेमाल कर रहा है, जो बड़ा खतरा है।
खामेनेई के बाद एक और कद्दावर नेता की मौत, कौन थे मोहम्मद राद? जिनकी मौत से हिला हिजबुल्लाह
इजरायल की IDF ने जारी किया बयान
बता दे कि इजरायल की एयरफोर्स ने हिजबुल्लाह पर हमलों के बाद बयान जारी किया है। IDF ने कहा कि लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। इजरायल पर की गई फायरिंग के जवाब में हमला किया गया है। ईरान की सरकार के संरक्षण में काम कर रहे आतंकवादी संगठन ने इजरायल और उसके नागरिकों पर गोलीबारी की थी। ईरान का साथ देने वालों पर इजरायल कार्रवाई करेगा। किसी आतंकी संगठन को इजरायल के लिए खतरा बनने नहीं दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
8 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
12 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
19 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines