अफ्रीकी देश केन्या में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा केन्या की साम्बुरु काउंटी में तब हुआ, जब हेलीकॉप्टर सवारियों को लेकर सफारी पर जा रहा था. मृतकों में इक्वाडोर के खुफिया विभाग के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और 5 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं. नीचे गिरते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गया था. बचाव दल ने मलबा और सातों शव बरामद कर लिए हैं.
लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से उड़ा था हेलीकॉप्टर
केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की. अथॉरिटी के अनुसार, राजधानी नैरोबी के उत्तर में स्थित साम्बुरु काउंटी में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:13 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. हादसे का शिकार बने हेलीकॉप्टर ने लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक नीचे गिरकर जमीर से टकराकर क्रैश हो गया. वहीं खराब मौसम और घना अंधेरा होने के चलते राहत बचाव कार्य में देरी आई.
सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं
सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. केन्या रेड क्रॉस के द्वारा X हैंडल पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें हेलीकॉप्टर का मलबा और आग की लपटें देखी जा सकती हैं. रेड क्रॉस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्गम इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है. विमान दुर्घटना जांच विभाग (AAID) के डायरेक्टर फ्रेडरिक काबुंगे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.
अमेरिका के 5 नागरिकों की मौत होने की पुष्टि हुई
साम्बुरु काउंटी के पुलिस प्रमुख डेविड नकोरोई के अनुसार, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और 6 यात्री सवार थे, जिनमें 5 अमेरिकी नागरिक शामिल थे. घना अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में समस्या आई. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में 5 अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई है. स्पेनिश भाषा के प्रसारक टेलीमुंडो ने बताया किया कि फ्लोरिडा में उनके सीनियर मैनेजर जोस अल्बर्टो सुआरेज हादसे में मारे गए हैं.
इक्वाडोर के परिवहन मंत्री रॉबर्टो लुक ने हादसे में देश के खुफिया विभाग प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी और उनकी पत्नी की मौत पर शोक जताया. बता दें कि साम्बुरु नॉर्थ केन्या में बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है. यहां एक पहाड़ है, जो समुद्रतल से 2000 मीटर यानी 6560 फीट ऊंचा है, जो हाइकिंग के लिए मशहूर है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
3 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
6 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
8 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
8 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
9 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
11 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
13 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines