Ghana Helicopter Crash: कैरेबियन देश घाना में आज एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में घाना के 2 मंत्रियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सरकार ने घाना में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले मंत्रियों में घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद, 3 अन्य अधिकारी और 3 वायुसेना के क्रू मेंबर्स शामिल हैं।
हादसे में जान गंवाने वालों में पूर्व मंत्री के अलावा नेशनल सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर भी शामिल हैं। हादसे में घाना के उप-राष्ट्रीय सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर और पूर्व कृषि मंत्री अल्हाजी मुनिरू मोहम्मद, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग की भी मौत हुई है। चालक दल के सदस्यों का नाम स्क्वाड्रन लीडर पीटर बाफेमी अनाला, फ्लाइंग ऑफिसर मैनिन ट्वुम-अम्पाडु और सार्जेंट अर्नेस्ट एडो मेन्सा था।
राष्ट्रपति और सरकार ने जताया शोक
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के चीफ ऑफ स्टाफ जूलियस डेबराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हादसे की जानकारी देश को दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी 8 लोग देशसेवा करते हुए शहीद हुए हैं। राष्ट्रपति और सरकार उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।
हेलीकॉप्टर राजधानी अकरा से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:12 बजे उड़ा था। उसमें सवार मंत्री-अधिकारी एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोने की खानों के शहर ओबुआसी की ओर जा रहे थे, लेकिन अकरा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलिकॉप्टर रडार से गायब हो गया था। ATC से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था।
वहीं हादसा होने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन हेलीकॉप्टर का मलबा और सभी 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति महामा के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद रक्षा मंत्री बने थे। इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थे।
पेशे से डॉक्टर, बोमाह ने राष्ट्रपति जॉन महामा के 2012-2017 के कार्यकाल के दौरान संचार मंत्री के रूप में भी काम किया था। इससे पहले वह पर्यावरण उपमंत्री थे।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
13 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
17 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
18 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines