Flood In Kenya: मध्य केन्या के माई माहिउ क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। केन्या मीडिया के अनुसार सोमवार दोपहर तक इस भीषण त्रासदी में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। यहां जनजीवन प्रभावित है।
राहत शिविर बनाए गए
बाढ़ के चलते माई माहिउ इलाके में जनजीवन प्रभावित है। यहां सड़कों पर पानी भरा है। सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को नाव की मदद से उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाला है। बाढ़ से लोग बेघर हो गए हैं, केन्या की सरकार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के समीप राहत शिविर बनाए हैं। इन शिविरों में लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था की गई है।
भारी बारिश का अलर्ट
केन्या मौसम विभाग ने अलग-अलग जगह अगले कुछ दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि केन्या, नैरोबी पश्चिमी अफ्रीका के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, यहां भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। पूर्व अफ्रीका के माकुनी काउंटी में स्थित नदी उफान पर है। इससे पहले मार्च 2024 में बाढ़ के चलते केन्या में 70 लोगों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें: सिर्फ यूक्रेन की सेना ही नहीं लड़ रही रूस से जंग, पुतिन की हेकड़ी निकालने को घरों में बन रहे ड्रोन
200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी के अनुसार देशभर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा अब तक करीब 11 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया है। बाढ़ के बाद बीमारियां होने का खतरा बढ़ेगा। गौरतलब है कि केन्या के अलग-अलग इलाकों में मार्च में बारिश शुरू हुई थी। जिसके बाद रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश की तीव्रता बढ़ी है और 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
9 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
11 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
17 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
17 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines