कनाडा के ग्रेटर टोरंटो के तीन अलग-अलग हिस्सों में हिंदी फिल्में दिखा रहे थिएटर्स को खाली कराने की जानकारी सामने आई है। ऐसा मास्क पहने कुछ लोगों द्वारा थिएटर में अज्ञात गैस स्प्रे करने के चलते हुआ। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ था। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के गंभीर रूप से घायल या बीमार होने की जानकारी नहीं मिली है।
यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार ऐसी एक घटना मंगलवार की रात वॉन इलाके में स्थित एक फिल्म थिएटर में हुई थी। पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार थिएटर में मास्क पहने दो लोगों ने किसी अज्ञात गैस का स्प्रे किया। इसके बाद फिल्म देख रहे कई लोगों को खांसी की समस्या होने लगी थी। थिएटर में हिंदी फिल्म चल रही थी और करीब 200 लोग इसे देख रहे थे।
ये भी पढ़ें: कतर में सजा-ए-मौत पाए 8 पूर्व Navy अफसरों से मिले भारतीय राजदूत; बताया आगे का प्लान
घटना के बाद थिएटर को खाली कराया गया और लोगों का इलाज किया गया। गैस स्प्रे करने वाले संदिग्ध पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए थे। पील पुलिस ने भी एक बयान में कहा है कि मंगलवार की शाम को ही उन्हें भी ब्रैम्प्टन के एक हिंदी फिल्म दिखा रहे थिएटर में मास्क पहने लोगों द्वारा गैस छिड़कने की जानकारी मिली थी।
टोरंटो के थिएटर में छोड़ा स्टिंक बम
इसी तरह टोरंटो पुलिस के अधिकारियों को भी मंगलवार की रात ही स्कारबरो टाउन सेंटर के एक थिएटर में किसी अज्ञात शख्स की ओर से स्टिंक बम छोड़ने की जानकारी मिली थी। इस मामले में भी जानकारी मिलते ही थिएटर को खाली कराया गया था। इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि तीनों ही मामलों में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: US Shooting: लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, 3 की मौत, हमलावर भी मारे गए
जांच में शामिल होगी हेट क्राइम यूनिट
इस सवाल पर कि क्या इन घटनाओं की जांच हेट क्राइम के तौर पर की जाएगी, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि ये अपराध नफरत की भावना से किए गए हैं। लेकिन सतर्कता के तौर पर हमने अपनी हेट क्राइम प्रिवेंशन यूनिट को इसकी सूचना दे दी है और वह इनकी जांच में शामिल रहेगी।
संबंधित खबरें
11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
4 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
5 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
7 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
7 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
12 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
13 hrs agoLIVE: गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की
13 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
23 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines