Hashem Safieddine Hezbollah: इजराइल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया है। नसरल्लाह लेबनान की राजधानी बेरूत में 50 फीट अंदर बने बंकर में रह रहा था। जिसे इजराइली सेना ने एयरस्ट्राइक में नेस्तनाबूत कर दिया। हमले में भारी गोला-बारूद इस्तेमाल किया गया। जिसकी गूंज 30 किलोमीटर तक गई। नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि हिजबुल्लाह का अगला सरगना कौन होगा। आइए जानते हैं कि किस नेता की संभावना है।
हाशेम सफीदीन को बनाया जा सकता है नया हिजबुल्लाह चीफ
विश्लेषकों का मानना है कि नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह को काफी नुकसान होगा। इसलिए उसका उत्तराधिकारी खोजना थोड़ा मुश्किल भी होगा। नए हिजबुल्लाह चीफ को आतंकी समूह के साथ ही ईरान में समूह के समर्थकों से भी समर्थन प्राप्त करना होगा। माना जा रहा है कि हिजबुल्लाह का नया चीफ हाशेम सफीदीन को बनाया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। सफीदीन को 2017 में अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकवादी घोषित किया था। वह उसकी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल था। उसने पहले भी हिजबुल्लाह के अन्य प्रमुख नेताओं की मौत के बाद इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।
कासिम सुलेमानी का रिश्तेदार
वह हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद का प्रमुख भी है। बताया जा रहा है कि इजराइल की एयरस्ट्राइक में वह भूमिगत बंकर में था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सफीउद्दीन नसरल्लाह का चचेरा भाई है। उसे 1990 के दशक में ईरान से पढ़ाई पूरी करने के बाद बेरूत वापस बुलाया गया था। वह ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स बल के कमांडर कासिम सुलेमानी का रिश्तेदार है। जिसे 2020 में अमेरिका ने मार गिराया था।
2017 से अमेरिका की लिस्ट में शामिल है सफीउद्दीन
सफीउद्दीन लेबनान, अरब, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी और लैटिन अमेरिका में सक्रिय एक इंवेस्टमेंट ग्रुप का नेतृत्व करता है। सफीउद्दीन के हिजबुल्लाह की सैन्य शाखा से भी घनिष्ठ संबंध हैं। वह 2017 से अमेरिकी आतंकी सूची में है। उसके तेहरान के साथ अच्छे संबंध हैं। उसका भाई अब्दुल्ला तेहरान में हिजबुल्लाह का दूत है।
ये भी पढ़ें: 3000 KG बारूद…पाताल से ढूंढकर मारा हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines