हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?

Canada-India Tension : खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा और भारत के संबंधों में तनाव आ गया था। इस मामले में कनाडा की सरकार ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया था।

विज्ञापन
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन।

Nijjar Murder Case Update : कनाडा में हिट स्क्वाड के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के मामले में कनाडाई पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में कनाडा सरकार ने भारतीय एजेंटों पर निज्जर की हत्या करने का आरोप लगाया था।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इस केस में जांच एजेंसी ने तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि कथित हिट स्क्वाड के सदस्यों के रूप में इन आरोपियों की पहचान की गई थी। पुलिस पिछले कुछ महीनों से करणप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, और करण बराड़ की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

यह भी पढ़ें : आतंकी निज्जर के बाद निशाने पर थे अमेरिका के ये तीन सिख लीडर, FBI ने कर दिया था अलर्ट

विज्ञापन

इन लोगों पर हत्या-साजिश का लगा आरोप

कोर्ट के दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, निज्जर केस में कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और करण बराड़ पर हत्या करने और साजिश करने का आरोप लगा है। साथ ही भारत के नागरिक के रूप में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों की पहचान हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : निकल गई कनाडा की हेकड़ी; भारतीय बाजार से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचेंगे ट्रूडो

कनाडा-भारत के संबंधों में तनाव

विज्ञापन

निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव आ गया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के एजेटों को इस हत्या का जिम्मेदार ठहराया था। इस पर भारत ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ट्रूडो पहले भी ऐसे निराधार बयान दे चुके हैं। उनके बयान एक बार फिर कनाडा में उग्रवाद, अलगाववाद और हिंसा को मिले राजनीतिक स्थान को दर्शाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola