जस्टिन ट्रूडो के नरम रवैये से खालिस्तानियों के हौंसले बुलंद, 'सिख फाॅर जस्टिस' ने हिंदुओं को दी कनाडा छोड़ने की धमकी

Hardeep Singh Nijjar Killing Hindu Community In Fear In Canada

Sikh for Justice

Hardeep Singh Nijjar Killing Hindu Community In Fear In Canada: खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अब वहां रह रहे हिंदुओं के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। जस्टिन ट्रूडो की हत्या के बाद से खालिस्तानी संगठन सिख फाॅर जस्टिस ने कनाडा में रह रहे हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी है। धमकी के बाद से भारतीय समुदाय आतंकित है। इसके लिए निज्जर के करीबी और खालिस्तानी उग्रवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। जिसमें वह कह रहा है कि भारतीय हिंदुओं कनाडा छोड़ दो। वापस भारत चले जाओ।

हिंदुओं में डर का माहौल

उसने आगे कहा कि आप लोग भारत को सपोर्ट करते हैं और खालिस्तानी समर्थक सिखों की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल रहे हो। हिंदुओं ने खालिस्तानी निज्जर के मारे जाने पर जश्न मनाया। इससे हिंसा को बढ़ावा मिला। वीडियो जारी होने के बाद से वहां रह रहे हिंदुओं में डर बढ़ गया है। कनाडा में रह रहे हिंदू संगठन से जुड़े एक भारतीय ने बताया कि अब कनाडा में हिंदूफोबिया बढ़ गया है। उन्होंने पीएम ट्रूडो के बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि अब जो माहौल बना है इससे कनाडाई हिंदूओं के जीवन पर खतरा बढ़ गया है।

खालिस्तानियों के हौंसले बुलंद

वहीं खालिस्तानी धमकी को लेकर वहां रह रहे एक अन्य हिंदू ने ट्वीट कर कहा कि यदि कोई गोरा धमकी देता कि दूसरे लोग कनाडा छोड़ कर चले जाएं तो बहुत हंगामा होता लेकिन यहां खालिस्तानी खुलेआम हिंदुओं की धमकी दे रहे हैं। कनाडा में रह रहे हिंदूओं का मानना है कि कनाडाई पीएम के खालिस्तान के प्रति नरम रवैये के कारण उनके हौंसले बढ़ गए हैं। इन सबके बीच कनाडाई सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिता आनंद ने कहा कि सभी लोग शांति और एकजुटता से रहे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ