दुशान्बे: अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी 2 अगस्त को अफगानिस्तान में अमेरिका द्वारा ड्रोन हमले में मारा गया था। ताजिकिस्तान में अफगान दूत, राजदूत मोहम्मद जहीर अघबर ने कहा कि हक्कानी के परिवार के सदस्य भी अमेरिकी हमले में मारे गए थे।
और पढ़िए – एक और युद्ध की आशंका? ताइवान से टेंशन के बीच चीन की सड़कों पर दौड़ते दिखे टैंक
हक्कानी नेटवर्क जलालुद्दीन हक्कानी द्वारा स्थापित एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है, जो सोवियत विरोधी युद्ध के दौरान विद्रोही कमांडर के रूप में उभरा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसाप, राजदूत मोहम्मद जहीर अघबर ने बताया कि काबुल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हक्कानी समूह के कुछ परिवार के सदस्य अमेरिकी हमले में मारे गए थे। वह घर हक्कानी का था और वे काबुल से चले गए हैं।’
बता दें कि काबुल में बहुमंजिला बंगला, जहां अल-कायदा नेता छिपा हुआ था वह अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के करीबी सहयोगी का बताया गया।
और पढ़िए – पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही चीन की अमेरिका को धमकी-आग से खेलोगे तो जल जाओगे
अफगान दूत के अनुसार, सिराजुद्दीन हक्कानी और अन्य शीर्ष नेता काबुल में सुरक्षित घरों को छोड़कर कहीं और चले गए हैं। उनके मुताबिक कई आतंकवादी समूह अभी भी अफगानिस्तान में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘अयमान अल-जवाहिरी की हत्या अफगानिस्तान के लोगों के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि तालिबान के संरक्षण में अफगानिस्तान में आतंकवाद बढ़ रहा है।’
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
9 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
10 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
18 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
21 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines