Handicapped Journalist Crawl on Flight: प्रसिद्ध ब्रिटिश पत्रकार फ्रैंक गार्डनर लोट पोलिश एयरलाइंस की उड़ान में बदइंतजामी का शिकार हो गए। उड़ान में व्हीलचेयर की सुविधा नहीं होने से उन्हें रेंग कर टाॅयलेट तक जाना पड़ा। बता दें कि यह घटना उनके साथ उस समय हुई जब वे वारसाॅ से लौट रहे थे। इसका खुलासा स्वयं गार्डनर एक पोस्ट के जरिए किया।
एक्स पर एक पोस्ट के जरिए गार्डनर ने कहा कि यह सब कुछ तब हुआ, जब उन्हें उड़ान के दौरान टाॅयलेट जाना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट के क्रू ने उनको बताया कि उड़ान के दौरान कंपनी व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराती। इसके बाद उनके पास रेंगकर जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था।
सोशल मीडिया पर बयां किया वाक्या
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मुझे वारसाॅ से रिटर्न फ्लाइट के दौरान टाॅयलेट तक जाने के लिए फ्लाइट की फर्श पर रेंगना पड़ा, क्योंकि कंपनी के पास ऑनबोर्ड व्हीलचेयर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह एयरलाइंस की पाॅलिसी है। अगर आप दिव्यांग है तो आप चल नहीं सकते यह भेदभावपूर्ण है। हालांकि अंत में गार्डनर ने लिखा कि केबिन क्रू ने परिस्थितियों के अनुसार मुझे हेल्प करने की कोशिश की। उनकी कोई गलती नहीं है। इसके साथ ही गार्डनर ने कहा कि जब तक एयरलाइंस 21वीं सदी में शामिल नहीं हो जाती वे दोबारा कभी भी उड़ान नहीं भरेंगे।
ये भी पढ़ेंः Google के पूर्व कर्मचारी ने खुद को बताया Mia Khalifa एक्सपर्ट, CV देखते ही धड़ाधड़ आए 29 इंटरव्यू कॉल्स
अलकायदा के आतंकियों ने बनाया था निशाना
बता दें कि फ्रैंक गार्डनर दुनिया के खतरनाक इलाकों में रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 2004 में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्टोरी कवर करते समय उन पर अलकायदा के आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें लकवा मार गया।
ये भी पढ़ेंः आ रहा 150KM स्पीड वाला तूफान, समुद्र में ज्वार-भाटा आने का खतरा, Typhoon ताइवान में तबाही मचाने को तैयार
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
4 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
4 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
5 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
17 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines