Israeli Hostages Story: इजरायल और हमास में सीजफायर हो चुका है और गाजा में शांति समझौता भी लागू हो चुका है. आज 13 अक्टूबर 2025 को हमास ने इजरायल के 20 बंधकों को रिहा किया है, जो करीब 738 दिन की कैद के बाद रिहा हुए हैं, लेकिन रिहा हुए कैदियों की हालत काफी खराब है.
कोई अस्थमा का शिकार है तो कोई संक्रमण से ग्रस्त है. कोई कुपोषित है तो कोई मानसिक रूप से बीमार है. इनके परिजनों ने बताया कि जब इनके जिंदा होने का सबूत देने वाले वीडियो मिले थे, तब वे अंधेरी सुरंग में थे, जहां से भयानक डरावनी आवाजें आ रही थीं और उन्हें वहां भूखा-प्यासा रखा जाता था.
7 अक्टूबर 2023 को बनाए गए थे बंधक
बता दें कि हमास ने बंधकों को रिहा करने से पहले इनके नाम जारी किए थे और बताया था कि इन लोगों को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल या किबुट्ज़ हमलों के दौरान बंधक बनाया गया था. हमास 28 मृत बंधकों के शव भी उनके परिजनों को सौंपेगा. 7 अक्टूबर 2023 के हमास ने 251 लोग बंधक बनाए थे.
कुल बंधकों में से 155 ही जिंदा लौटें हैं. वहीं इसके बदले में इजरायल 1700 फिलिस्तीनी कैदियों और 22 नाबालिगों को बंधन मुक्त करेगा. 360 फिलिस्तीनी लड़ाकों के शव भी उनके परिजनों को लौटाएगा. आइए जानते हैं कि हमास द्वारा रिहा किए गए इजरायली बंधक कौन हैं और उनकी हालत कैसी है?
रोम ब्रासलाव्स्की
21 वर्षीय रोम नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के सिक्योरिटी गार्ड थे. अगस्त 2025 में एक वीडियो के जरिए इनके जिंदा होने का सबूत मिला था और उन्होंने बताया था कि उन्हें अंधेरी सुरंग में रखा गया है, जहां से भयानक डरावनी आवाजें आती हैं और उन्हें भूखा-प्यासा रखा जाता है.
एवयातार डेविड
24 साल के डेविड को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से बंधक बनाया गया था. अगस्त 2025 में हमास ने जो वीडियो जारी किया थ, उसमें वे कुपोषण का शिकार नजर आए थे और उनकी हालत काफी खराब थी.
सेगेव कैल्फोन
27 साल के सेगेव को तब बंधक बनाया गया था, जब 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान दोस्त के साथ जान बचाने के लिए भाग रहा था. फरवरी 2025 में हमास की कैद से जो बंधक रिहा हुआ था, उसने सेगेव के परिजनों को बताया था कि वह जिंदा है, लेकिन उसे अंधेरी सुरंग में भयानक हालात में रखा गया है.
बार कुपरस्टीन
23 साल के कुपरस्टीन को भी नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में बंधक बनाया गया था, जबकि वह हमले में घायल लोगों की जान बचाने के लिए रुका था. अप्रैल 2025 में जिस बंधक को हमास ने रिहा किया था, उसने कुपरस्टीन के परिजनों को बताया था कि वह जिंदा है.
मैक्सिम हेरकिन
37 साल के मैक्सिम रूसी मूल के नागरिक हैं और इजरायल में बसे हुए हैं, लेकिन ने नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से बंधक बनाए गए थे. अप्रैल 2025 में हमास ने जो वीडियो जारी किया था, उसमें वे बार कुपरस्टीन के साथ दिखे थे.
एतान मोर
25 साल के एतान मोर नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के सिक्योरिटी गार्ड थे. उनके जिंदा होने की खबर परिजनों को फरवरी 2025 में मिली थी और तब रिहा हुए बंधकों ने बताया था कि एतान ने हिम्मत बंधाई, तभी उस दर्दनाक खौफनाक जिंदगी को बिता पाए.
अविनातान ओर
32 साल के अविनातान को उनकी गर्लफ्रेंड नोआ अर्जमानी के साथ नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से बंधक बनाया गया था. नोआ को तो जून 2024 में इजरायली सेना ने हमास की कैद से छुड़ा लिया था. मार्च 2025 में एक वीडियो के जरिए अविनातान के जिंदा होने के सबूत मिले थे.
एल्काना बोहबोट
36 साल के एल्काना भी नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में आथे थे. फरवरी 2025 में हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया था, उन्होंने बताया था कि एल्काना को अस्थमा हो गया है और वे त्वचा की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines