Hamas Launched Rocket Attack on Israel: इजराइल-हमास के बीच जंग शुरू हुए 8 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। दोनों के बीच 7 अक्टूबर 2023 से युद्ध चल रहा है। इस बीच खबर है कि हमास की सशस्त्र शाख अल कस्साम बिग्रेड ने कहा कि उसने रविवार को तेल अवीव पर बड़ा हमला किया। जबकि इजराइली सेना ने संभावित राॅकेट हमलों की चेतावनी जारी करते हुए सायरन बजाया।
हमले के बीच अल कस्साम ब्रिगेड ने कहा कि राॅकेटों को नागरिकों के खिलाफ जायोनी नरसंहार के जवाब में लाॅन्च किया था। हमास अल अक्सा ने कहा कि राॅकेट गाजा पट्टी से दागे गए। बता दें कि इससे पहले तेल अवीव में 4 महीनों से राॅकेट के सायरन नहीं सुने गए थे। वहीं इजराइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
इस हमले से यह तो साफ हो गया कि इस्लामवादी गुट हमास अभी भी लंबी दूरी के राॅकेट दाग सकता है। जबकि इजराइली सेना ने पिछले 7 महीने से गाजा में सैन्य अभियान चला रही है। उधर हमास की कस्साम बिग्रेड के प्रवक्ता अबु उबैदा ने कहा कि उत्तरी गाजा के जबालिया कैंप के नजदीक बंधक बनाए गए इजराइली सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।
वहीं दूसरी ओर इजराइल ने इंटरनेशनल कोर्ट के आदेश को मानने से इंका कर दिया है। वहीं हमास भी इजराइल के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता करने को तैयार नहीं है। हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमादान ने बयान जारी कर कहा कि हम वार्ता कर इजराइली सेना को संभलने का मौका नहीं देना चाहते हैं। इस बीच इजराइल ने वेस्ट बैंक की ओर से जेनिन में नया अभियान छेड़ दिया है। जानकारी के अनुसार इजराइली सेना बुलडोजर लेकर वेस्ट बैंक में घुसी है। बता दें कि इजराइल हमास जंग में अब तक 35 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में भीषण हादसा, ट्रक और यात्री वैन की टक्कर में 11 लोगों की मौत
ये भी पढ़ेंः हमास के लड़ाकों की हैवानियत का वीडियो वायरल, बंधक महिलाओं के परिजनों ने नेतन्याहू पर निकाला गुस्सा
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
9 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines