Hamas Israel War Terrorists Made Village Graveyard: हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसने के बाद जमकर कत्लेआम मचाया। इजरायली सेना द्वारा लड़ाकों को खदेड़ने के बाद जो मंजर आया उसको देख आपका दिल भी दहल जाएगा। गाजा पट्टी के पास स्थित किबुज बीरी में आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 1 हजार की आबादी वाले गांव में 100 से ज्यादा लोगों के शव मिले हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हमास के लड़ाकों की दरिदंगी के वीडियो लोगों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।
ऐसे हुआ खुलासा
बता दें कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को सबसे पहले इस गांव पर हमला किया था। इजरायल की बचाव एजेंसी ने बताया कि आज हमारे वाॅलंटियर किबुज बीरी पहुंचे। यहां का मंजर बड़ा ही भयानक था। मारे गए लोगों के शव बिखरे थे। मरने वालों में कुछ युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। नजारे देख हमारे वाॅलंटियर की रूह कांप गई।
गांव के 10 फीसदी लोगों को सुला दिया मौत की नींद
1 हजार की आबादी वाले इस गांव में 100 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। एजेंसियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बता दें कि इससे पहले हमास के आतंकियों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर भी हमला किया था। जिसमें उसने करीब 300 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। कई महिलाओं का आतंकियों ने अपहरण भी किया। वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस हमले का ऐसा जवाब दिया जाएगा जो हमास कभी भूल नहीं पाएगा। बता दें कि इजरायल को दुनिया के कई देशों का समर्थन हासिल है जिसमें भारत अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और यूके शामिल हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
5 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines