Hamas Israel War: इजराइल और हमास में बीत 7 महीने से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बुरी खबर भारत के लिए भी आ रही है। संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे पूर्व भारतीय कर्नल की हत्या का मामला गाजा के राफा में सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्नल वैभव अनिल काले अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। अचानक वाहन पर हमला हुआ। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। एक और कर्मचारी हमले में घायल बताया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने पूर्व भारतीय अधिकारी की मौत की पुष्टि की है। गाजा में सुरक्षा सेवा समन्वयक के रूप में अनिल काले ने एक माह पहले काम संभाला था।
वाहन पर फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं
संयुक्त राष्ट्र से जुड़ीं एजेंसियों के हवाले से पता लगा है कि काले के वाहन पर गोलियां बरसाई गईं। ये गोलियां किसने मारीं, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। आईडीएफ की ओर से कहा गया है कि हमले की जांच की जा रही है। हमला सक्रिय युद्ध वाले इलाके में हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबियस ने काले की मौत के बाद दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शांति और युद्ध रोकने की कोशिश होनी चाहिए। काले से पहले भी कई जिंदगियां यहां तबाह हो चुकी हैं।
कर्नल काले में 2022 में भारतीय सेना से रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद दो महीने पहले वे संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (डीएसएस) में गए थे। काले 11 जम्मू और कश्मीर राइफल्स में सेवाएं दे चुके थे। इजराइल पर हमास ने 7 अक्टूबर को आतंकवादी हमला किया था। उसके बाद से दोनों में भीषण जंग चल रही है। गाजा में अब तक 190 से ज्यादा संयुक्त राष्ट्र कर्मी मारे जा चुके हैं। वहीं, 35,091 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 78827 लोग घायल हुए हैं। इजराइल के 33 बच्चों सहित 1200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
9 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
10 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
11 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
11 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines