Hamas is not a terrorist group says Turkiye President Tayyip Erdogan: तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने बुधवार को आतंकी संगठन हमास का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमास आतंकवादी संगठन नहीं है। वह एक मुक्ति संगठन है, जो अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इजराइल ने तुर्की के अच्छे इरादों का फायदा उठाया है और इसलिए मैं पहले की योजना के अनुसार इज़राइल नहीं जाऊंगा।
https://twitter.com/gulsumsultanofc/status/1717118428350177791
युद्धविराम का आग्रह किया
एर्दोगन संसद में भाषण दे रहे थे। उन्होंने इजराइल और हमास से तत्काल युद्धविराम की घोषणा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम देशों को क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्व शक्तियों से इजराइल पर गाजा पर हमले रोकने के लिए दबाव डालने का भी अनुरोध किया।
एर्दोगन ने कहा कि मानवीय सहायता के लिए राफा बॉर्डर गेट को खुला रखा जाना चाहिए और दोनों पक्षों के बीच कैदियों के आदान-प्रदान को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने इजराइल और हमास के बीच युद्ध को रोकने में संयुक्त राष्ट्र की अक्षमता पर भी निराशा व्यक्त की।
हमास ने कहा- गाजा पर हमले रोकें तभी छोड़ेंगे बंधक
हमास के एक सीनियर लीडर खालिद मेशाल ने बुधवार को स्काई न्यूज से इंटरव्यू में ऐलान किया कि इजराइल बंधक बनाए गए लोगों को तभी रिहा किया जाएगा जब गाजा पर हमले रुक जाएंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इजराइल के हमले में अब तक 22 बंधकों की जान जा चुकी है।
अब तक करीब 7 हजार की गई जान
सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। इसके बाद इजराइल ने पलटवार किया और गाजा पर एयरस्ट्राइक शुरू की। फिलिस्तीन हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार, अब तक इजराइली हमले में 5791 लोगों की जान गई है। जिनमें 40 फीसदी बच्चे हैं। वहीं, इजराइल में करीब 1400 लोगों की जान गई है। बीते दो दिन में गाजा में इजराइल ने 47 हवाई हमले किए। इस दौरान 704 लोग मारे गए। यह एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
7 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
12 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
13 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
14 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
19 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines