Israel Hamas War Latest Update: इजराइली रक्षा बलों का दावा है कि 50,000 से ज्यादा लोगों ने गाजा को छोड़ दिया है। साथ ही आतंकी संगठन हमास का गाजा से अब कोई संपर्क नहीं है। आईडीएफ का कहना है कि हमास ने गाजा से अपना नियंत्रण खो दिया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, 50,000 लोग गाजा पट्टी से भाग गए हैं।
आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास का नेतृत्व संपर्क से बाहर है। आज हमने 50,000 गाजावासियों को दक्षिण की ओर जाते देखा है। पूरी संभावना है कि हमास ने अपना नियंत्रण खो दिया है। हगारी ने कहा कि आईडीएफ सैनिकों ने गाजा शहर में हमले को और तेज कर दिया है। साथ ही कहा कि हमलों से हमास के हवाई और नौसैनिक बेड़े को बड़ा झटका लगा है।
राष्ट्रपति पद के 5 उम्मीदवारों ने किया इजराइल का समर्थन
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन में बुधवार को रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के पांच उम्मीदवारों की एक बहस कराई गई। इस बहस में पांचों उम्मीदवारों ने इजराइल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का क्रूर हमला इजराइल को युद्ध के लिए उकसाने वाला था। एनबीसी नाइटली न्यूज के होस्ट लेस्टर होल्ट के साथ फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत निक्की हेली, उद्यमी विवेक रामास्वामी, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और सेन टिम स्कॉट (आरएससी) मौजूद रहे। सभी की प्रतिक्रियाएं बड़े स्तर पर इजराइल के समर्थन में थीं।
हमास के आतंकियों ने फिर किया अपहरण
बता दें कि हाल ही में हमास के आतंकियों की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हमास के आतंकी एक शेल्टर में घुसते हैं। वहां मौजूद एक शख्स को बाहर निकालते हैं। दावा किया गया है कि पीड़ित शख्स अरब इजराइली है। हमास के आतंकी उसकी गर्दन काटने की धमकी देते हैं। साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकी उसे एक कार में बंधक बनाकर ले जाते हैं। इस दौरान उसे बंदूक की बट और लातों से मारते हैं। शख्स अपनी जान की भीख मांगता है।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
3 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
10 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
12 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
16 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
16 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
19 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines