Israel Lebanon Conflict: लेबनान में हमास के चीफ फतेह शेरीफ अबू अल अमीन को इजरायल ने उसकी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ एक ब्लास्ट में मार डाला है। टायरे शहर के रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले फतेह सोमवार की सुबह मारा गया। फतेह को इजरायल ने तब मारा है जब मिडिल ईस्ट में ईरान समर्थित रेजिस्टेंट ऑफ एक्सिस को खत्म करने का बेंजामिन नेतन्याहू ने बीड़ा उठा रखा है। मिडिल ईस्ट में भीषण युद्ध की आशंकाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेबनान से सटे उत्तरी बॉर्डर पर इजरायली टैंकों को तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इजरायल हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है।
पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलीस्तीन ने कहा कि सोमवार को तड़के बेरूत के कोला जिले में उसके तीन नेता इजरायली हमले में मारे गए। शहर के दायरे में इजरायल का यह पहला हमला है।
हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले में अभी तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को इजरायल ने हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसराल्लाह को मार गिराया था। हसन नसराल्लाह के साथ हिज्बुल्लाह के कई और नेता मारे गए थे। मल्टीस्टोरी में बैठे हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसराल्लाह को इजरायल ने एक बड़े धमाके में मार गिराया। हसन नसराल्लाह पिछले 32 सालों से हिज्बुल्लाह का चीफ था।
हिज्बुल्लाह ने शनिवार को कहा था कि सेंट्रल काउंसिल के नबील किउक भी इजरायली हमले में मारे गए हैं। नबील हिज्बुल्लाह का सातवां कमांडर था, जिसे इजरायल ने एक हफ्ते के भीतर मार गिराया है। नसराल्लाह के साथ हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर अली कराकी की भी मौत हो गई थी।
इजरायल ने दावा किया था कि नसराल्लाह के साथ हिज्बुल्लाह के 20 अन्य लोग भी मारे गए थे, जिनके पास नसराल्लाह की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
11 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
18 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines