पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भतीजे फैजल नदीम उर्फ अबू कताल की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने फैसल नदीम की गाड़ी पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में हुए कई हमलों में उसका हाथ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज सईद के भतीजे और भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल फैजल नदीम उर्फ अबू कताल को मार गिराया गया है। पाकिस्तान के पंजाब के झेलम जिले के मंगला बाईपास पर यह हमला हुआ। कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक से उसकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं और फिर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Hafiz Saeed के ठिकाने का वीडियो, देखिए कहां छिपकर बैठा है लश्कर-ए-तैयबा का सरगना?
राजौरी हमले में शामिल था फैजल नदीम
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गाड़ी से फैजल नदीम बाहर निकाला था तो वह खून से लथपथ था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नदीम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के पीछे के आकाओं में से एक था, जिसने 2023 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हमले किए थे। दो दिनों में किए गए हमलों में 7 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।
लश्कर के आतंकी लॉन्चपैड को संभालता था फैजल नदीम
पिछले साल एनआईए (NIA) ने एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें फैजल नदीम उर्फ अबू कताल, साजिद जट्ट और मोहम्मद कासिम को पाकिस्तान स्थित हैंडलर के रूप में नामित किया गया था। इन लोगों ने ही हमलों को अंजाम देने में आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी। कताल साल 2000 में कश्मीर में सक्रिय था और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वापस जाने से पहले कई हमलों में शामिल था। वह लश्कर के आतंकी लॉन्चपैड को संभाल रहा था।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बढ़ाई गई आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा, भारत के हमले का सता रहा डर!
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
8 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
12 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
19 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines