Yoga Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस 2023 के मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम की अगुवाई की। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। दुनिया में पहली बार एक साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों ने योग किया। पिछली बार 114 देशों के प्रतिनिधियों ने एक साथ योग किया था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया।
कॉपीराइट फ्री है योग- पीएम मोदी
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि योग कॉपीराइट, पेटेंट, रॉयल्टी से मुक्त है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। योग का आप अकेले, समूह में अभ्यास कर सकते हैं। शिक्षक से सीख सकते हैं या स्व-सिखाया जा सकता है। यह वास्तव में सार्वभौमिक है।
तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के राजकीय मेहमान हैं। वे मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई की। पीएम मोदी के साथ यूएन के अध्यक्ष सिसाबा कोरीसी, उप महासचिव अमीना मोहम्मद और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने योग किया। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के कई अन्य अधिकारी, राजनयिक और प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।
सफेद रंग की योगा टी-शर्ट और ट्राउजर पहने पीएम मोदी ने समारोह में शामिल होने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी को देखकर खुशी हुई। मैं आप सभी को आने के लिए धन्यवाद देता हूं। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: PM Modi in UN: पीएम मोदी बोले- योग हमारी प्राचीन परंपरा, इसकी वजह से दुनिया आई साथ
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
3 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
8 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
15 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
18 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
19 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines