What Is Green Islam : इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। हाल ही में यहां की राजधानी जकार्ता में स्थित इस्तिकलाल मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान देश के नेताओं ने पर्यावरण को लेकर सख्त चेतावनी दी और इससे निपटने के लिए असरदार रास्तों को अपनाने की अपील की। इस्लाम के आधार पर बताए गए इन तरीकों को अपनाने की इस पहल को ‘ग्रीन इस्लाम’ (Green Islam) कहा जा रहा है। जानिए यह पहल यहां कैसा असर डाल सकती है।
दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद इस्तेकलाल के मुख्य इमाम नसरुद्दीन उमर ने कहा कि इंसानों के रूप में हमारी सबसे खतरनाक गलती यह रही है कि हम धरती को एक वस्तु के तौर पर देखते आए हैं। प्रकृति को लेकर हमारा लालच जितना बढ़ेगा तबाही का दिन उतनी ही जल्दी आएगा। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि इस्लाम के अनुसार पर्यावरण और धरती की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक दिनों में हर मुसलमान धरती का गार्जियन होता है।
‘मोहम्मद साहब के निर्देशों का पालन कर रहा हूं’
नसरुद्दीन पर्यावरण को लेकर पहले भी चिंता जाहिर कर चुके हैं। जिस नदी के किनारे पर इस्तिकलाल मस्जिद स्थित है उसमें फैली गंदगी को देखते हुए उन्होंने सफाई का आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने मस्जिद में सोलर पैनल लगवाए, ऐसे नल लगवाए जिनसे पानी धीरे-धीरे निकलता है ताकि पानी की बर्बादी कम हो सके। साथ ही साथ उन्होंने इस मस्जिद को वॉटर रिसाइकलिंग सिस्टम से भी लैस किया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैं केवल मोहम्मद साहब के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।
बता दें कि इंडोनेशिया की आबादी 20 करोड़ से ज्यादा है जिसमें से बहुलता मुसलमानों की है। यहां इस्लाम के जरिए पर्यावरण को लेकर जागरूकता का संदेश देने वालों में इमामल नसरुद्दीन अकेले नहीं हैं। यहां की कई मस्जिदों के शीर्ष इमाम क्लाइमेट चेंज की समस्या का समाधान करने के लिए फतवे जारी कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में नसरुद्दीन ने कहा था कि दुनिया में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के तौर पर हमारी ओर से मुसलमान समुदाय के लिए अच्छेउदाहरण रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: दिन में 20 मिनट काम, कमाई साल में 4 करोड़; 26 की उम्र में हासिल किया मुकाम!
ये भी पढ़ें: इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा पर क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम?
ये भी पढ़ें: Law Firm ने करवा दिया गलत जोड़े का तलाक! कैसे हुई यह अजीबो-गरीब गलती?
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines