Greece Train Collision: ग्रीस में मंगलवार रात एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेम्पे में हुई दुर्घटना के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और तीन कोच में आग लग गई।
थिसली क्षेत्र के गवर्नर कॉन्स्टेंटिनोस एगोरास्टोस ने स्थानीय समाचार एजेंसी स्काई टीवी को बताया कि टक्कर जोरदार थी। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के पहले चार डिब्बे पटरी से उतर गए। एगोरास्टोस ने कहा कि करीब 250 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
और पढ़िए –Toshakhana Case: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
ट्रेन में सवार थे करीब 350 यात्री
स्थानीय मीडिया के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि ट्रेन में लगभग 350 लोग यात्रा कर रहे थे। दमकल सेवा के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयियानिस ने कहा कि लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है। रात को हादसा होने की वजह से बचावकर्मियों को राहत कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी मुश्किलों के बाद काबू पाया। कहा जा रहा है कि मालगाड़ी से टक्कर के बाद बिखरे मलबे में से कुछ यात्रियों को बेहोशी की हालत में निकाला गया है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
और पढ़िए –Viral Video: बेंगलुरु में ‘देवता’ बन गए ट्विटर के CEO एलन मस्क!, लोगों ने उतारी आरती, लगाए जयकारे
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में दोनों ट्रनों की टक्कर की भयावहता दिख रही है। तस्वीरों में पटरी से उतरी हुई कोच, टूटी हुई खिड़कियां और आग से फैला धुंआ दिख रहा है।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines