Greater Manchester Man refuses to smile for 50 years: क्या कोई इंसान हंसे और उसके दांत न दिखाई न दे? तो आपका जवाब हां होगा। लेकिन ग्रेटर मैनचेस्टर के रैडक्लिफ में रहने वाले रॉबर्ट मूर खुलकर हंसे 50 साल बीत गए। जब भी उन्होंने कोई फोटो भी खिंचाई तो चेहरे पर झूठी मुस्कान थी। वजह उनके दांत थे। दांतों में थी। दांत पैरों के नाखून जैसे हो गए थे। फिलहाल उन्होंने अपने बिगड़े दांतों को ठीक करा लिया है। जिस पर उन्होंने £6,000 (6,09,501.45 भारतीय मुद्रा) खर्च कर दिए। रॉबर्ट का कहना है कि इलाज के बाद उन्हें नया जीवन मिल गया है।
12 साल की उम्र से थी दांतों की समस्या
रॉबर्ट मूर इस समय 64 साल के हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें 12 साल की उम्र से ही दांतों की समस्या थी। फिर धूम्रपान के कारण और खराब हो गए। कई दांत टूटकर गिर गए। वह इतने शर्मिंदा थे कि लोगों से मिलने से भी बचने थे। एक दिन रॉबर्ट की मुलाकात जिम में अपने एक डेंटिस्ट दोस्त पीटर हिगिंस से हुई।
दोस्त ने दूर किया दर्द
रॉबर्ट ने दांतों की समस्या दोस्त से साझा की। आधा घंटे की जांच के बाद पीटर ने कहा कि रॉबर्ट के दांत खराब नहीं हुए हैं और वे मुस्कान में बदलाव की व्यवस्था कर सकते हैं। रॉबर्ट ने 6 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद जब रॉबर्ट ने अपने नए दांतों पहली बार दर्पण में देखा तो रो पड़े।
अब मुझे मुस्कुराना अच्छा लगता है
अपने अनुभवों को साझा करते हुए रॉबर्ट ने कहा कि मैं इतना शर्मिंदा था कि मैं मुस्कुराता नहीं था और अगर मुस्कुराता भी था तो हमेशा अपना हाथ अपने मुंह के सामने रखता था। इससे मेरे आत्मविश्वास पर बहुत बुरा असर पड़ा। जब दांत ठीक हो गए तो मैंने खुद को दर्पण में देखा तो मुझे लगा कि मैं किसी और को देख रहा हूं, मुझे नहीं पता था कि मैं पीछे क्या देख रहा था। जब कैमरा सामने आता है तो मुझे और अधिक आत्मविश्वास महसूस होता है, अब मुझे कैमरे के सामने मुस्कुराना अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद महाराष्ट्र में उठी जाति जनगणना की डिमांड, डिप्टी सीएम अजित पवार ने की वकालत
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines