Grandparents New Lifestyle: भारत में बच्चों की शादी के बाद माता-पिता की इच्छा अपने नाती-पोतों का मुंह देखने की होती है। अपने बच्चों के बाद जो उनको सबसे अजीज होते हैं, वह उनके नाती-पोते ही होते हैं। एक उम्र के बाद लोगों का ज्यादातर समय अपने ग्रेंडचाइल्ड्स के साथ ही गुजरता है, लेकिन अब इसके उलट ट्रेंड चलने लगा है। दरअसल, ब्रिटेन-अमेरिका समेत कई देशों में बुजुर्ग लोग अपने नाती-पोतों के बजाय अपना समय दूसरी जगह पर बिताना पसंद कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उनको बच्चों से प्यार है, लेकिन उनके साथ ही रहना चाहते। जानिए आखिर यह ट्रेंड क्या है और एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है?
पोते-पोतियों से प्यार है, लेकिन साथ नहीं रहना
अमेरिका जैसे विकसित देशों में परिवार में बच्चे एक उम्र के बाद ही अपना घर छोड़ देते हैं। इसी कल्चर के बीच एक नया कल्चर बन रहा है। जिसमें दादा-दादी अपने नाती-पोतों के साथ नहीं रहना चाह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन-अमेरिका समेत कई देशों में इन दिनों इस तरह का कल्चर तेजी से बढ़ा है। लंदन की 77 साल की कॉन्सटेंस पूरी तरह से अपना वक्त अपनी पसंद के काम करने में बिता रही हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना जैसी घातक बीमारी से 50 लोगों की मौत, इस देश में रहस्यमयी बीमारी से मचा कोहराम
बुजुर्ग खुद को दे रहे महत्व
मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर कॉन्सटेंस का कहना है कि वह इन दिनों पियानो सीखने के अलावा, परफॉर्म भी करती हैं। इसके अलावा वह आर्ट प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले रही हैं। उनका मानना है कि उन्हीं चीजों से जुड़ी रहना चाहती हैं, जो उनके लिए मायने रखती हैं। वह कहती हैं कि उनको महसूस हुआ कि लोग उनसे अलग उम्मीदें रखते हैं। उनका मानना है कि मुझे पोते-पोतियों के साथ अपना वक्त बिताना चाहिए। इस पर कॉन्सटेंस का कहना है कि पोते-पोतियों से उन्हें प्यार है, लेकिन उनको अपने विचारों पर काम करना है।
इस पर एक्सपर्ट का क्या कहना है?
बुजुर्गों के इन तरह के फैसले पर मनोवैज्ञानिक कैरल फिशमैन का कहना है कि बुजुगों को यह कहने की पूरी आजादी देनी चाहिए कि वह दादी-नानी की पारंपरिक भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं। भले ही उन्हें अपने नाती-पोतों से प्यार है, पर इसके लिए वे समझौता नहीं कर सकते हैं। उनका कहना है कि पूरे जीवन में इन लोगों ने भी खुद के लिए पैसे बचाए हैं, उससे वह दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपना जीवन जी सकते हैं।
मशहूर लेखिका ईष डिस्की का कहना है कि ‘उन्हें खुद के लिए बेहतर फैसले लेने दें। वह भी अपने मन मुताबिक जीवन जीने के पूरे हकदार हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उनके इस बदलाव को हमें अपनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Gold Card क्या? जिससे मिलेगी अमेरिका की नागरिकता, अब नहीं होगी डंकी रूट से जाने की जरूरत!
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
11 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
13 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
18 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines