Grand Canyon Flash Flood: अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क के कुछ हिस्सों में जबरदस्त फ्लैश फ्लड आने से 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है. इस बाढ़ से भारी तबाही हुई है और अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित निकालने और सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इस तबाही की तस्वीरें काफी भायवह हैं.
पलभर में बदल गया नजारा
शनिवार, 29 अगस्त की दोपहर ब्राइट एंजेल क्रीक का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके अफेक्ट हुए. पानी के तेज बहाव के साथ बड़े-बड़े पत्थर, धातु का मलबा और दूसरी चीजें कोलोराडो नदी की तरफ बह गईं, जिससे इलाके का नजारा पूरी तरह बदल गया.
नेशनल पार्क सर्विस ने कहा है कि वो प्रभावित इलाकों में मौजूद हो सकने वाले लोगों का पता लगाने के लिए एरिजोना के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. अधिकारियों ने हाइकर्स और पर्यटकों से भी अपील की है कि अगर उन्हें लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे सामने आएं.
बाढ़ के पानी ने इलाके का नजारा बदल दिया
अचानक आई ये बाढ़ दोपहर करीब 2:30 बजे ब्राइट एंजेल क्रीक में शुरू हुई, जो कोलोराडो नदी की ओर बहती है. पानी की तेज लहरों ने क्रीक पर बने पैदल पुलों को नुकसान पहुंचाया या तबाह कर दिया और इसके बहाव का रास्ता भी बदल दिया. घटना के बाद बनाए गए वीडियो में भारी तबाही दिखाई दी; क्रीक काफी चौड़ी लग रही थी और इलाके में पानी का एक नया तेज बहाव बनता हुआ दिख रहा था. यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर कोलोराडो रिवर स्टडीज के डायरेक्टर जैक श्मिट ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि ग्रैंड कैन्यन का नजारा कितनी तेजी से बदल सकता है.
जोरदार बारिश से बदले हालात
बची हुई एरिका वियोला ने बताया कि जब जोरदार बारिश शुरू हुई, तो वह ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड में थीं. उन्होंने और तकरीबन 50 दूसरे हाइकर्स ने देखा कि क्रीक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था और अपने साथ बड़े-बड़े मलबे बहाकर ले जा रहा था, जिसमें एक इमारत का हिस्सा भी लग रहा था. नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी जस्टिन जॉनड्रो ने बताया कि करीबन 30 मिनट में 0.5 से 1 इंच बारिश हुई. इलाके की ढलान वाली जमीन के कारण, ज्यादातर बारिश का पानी तुरंत नीचे की तरफ बह गया.
62 लोग रेस्क्यू किए गए
रविवार, 30 अगस्त 2026 की सुबह तक फैंटम रेंच से 62 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, और आगे भी लोगों को निकालने की योजना थी. उस वक्त तक किसी के घायल होने की खबर नहीं थी. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि और तूफान आने से और ज्यादा बाढ़ आ सकती है, मलबा बह सकता है और पत्थर गिर सकते हैं. ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड, फैंटम रेंच और नॉर्थ काइबाब ट्रेल के कुछ हिस्से बंद रहे, जबकि कोलोराडो नदी में राफ्टिंग की गतिविधियाँ कुछ समय के लिए रोक दी गईं.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
3 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
5 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
10 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
20 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines