Sundar Pichai Apologizes For Gemini AI Controversy : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जेमिनी एआई की असफलता के बाद यह कहा जा रहा है कि वे यह तो अपने पद से खुद इस्तीफा दे देंगे या फिर कंपनी उन्हें निकाल देगी। इस बीच सुंदर पिचाई ने एआई चैटबॉट जेमिनी को लेकर हुए विवाद पर एक पत्र जारी किया है।
सुंदर पिचाई ने Semafor को लिखे पत्र में कहा कि मैं जेमिनी एआई में हुई गलती के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जेमिनी एआई को लेकर बात करना चाहता हूं। कुछ गलत इमेज और टेक्सट रिस्पॉन्सेज से यूजर्स नाराज हैं। इसका रिस्पॉन्स एकतरफा रहा, जिसे कंपनी गलत मान रही है। जो हुआ वो गलत था, इसलिए हमारी टीम इस एप में सुधार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी बने दुनिया के दूसरे सबसे ताकतवर CEO, इलोन मस्क और सुंदर पिचाई को भी छोड़ा पीछे
ChatGPT के मुकाबले में गूगल ने लॉन्च किया था जेमिनी एआई
विश्वभर में इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी की डिमांड बढ़ गई है। इसी क्रम में यूएस कंपनी OpenAI ने चैटजीपीटी (ChatGPT) लॉन्च किया। चैटजीपीटी आते ही गूगल की भी टेंशन बढ़ गई। इस पर गूगल ने आनन-फानन में चैटजीपीटी के मुकाबले में चैटबॉट सर्विस बार्ड (Bard) को लॉन्च कर दिया।
क्या है पूरा मामला
साल 2023 के फरवरी महीने में गूगल ने चैट बॉट बार्ड लॉन्च किया था। कुछ ही महीनों के बाद इसे रीब्रांड किया गया, जिसका नाम जेमिनी एआई रखा गया। इसे लेकर सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि मानवों की तरह व्यवहार करने के लिए एआई टूल को डिजाइन किया गया। यह सर्विस में 230 से ज्यादा देशों की 40 से ज्यादा भाषाएं शामिल हैं, लेकिन लॉन्चिंग के साथ ही जेमिनी एआई विवादों में घिर गया।
यह भी पढ़ें : चोरी-छिपे जासूसी कर रहे Google को देना पड़ सकता है 41,000 करोड़ का जुर्माना
विवाद बढ़ता देख गूगल ने अस्थायी रूप से किया बंद
23 फरवरी को गूगल ने एआई इमेज जनरेटर के गलत रोलआउट को लेकर माफी मांगी। पिछले दिनों जेमिनी एआई ने कुछ ऐतिहासिक तस्वीरों को गलत तरीके से डिजाइन किया था। साथ ही इस एप में पोप को महिला और अश्वेत लोगों पर गलत टिप्पणी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया था। इसके बाद कंपनी ने माना कि उनका जेमिनी एआई ठीक से कार्य नहीं कर रहा है। विवाद बढ़ता देख गूगल ने इसे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
कौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
2 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
2 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
4 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
5 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
5 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
22 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines