AI Chatbot यूजर्स के लिए गुड न्यूज, ChatGPT ऑनलाइन शॉपिंग में करेगा मदद

आजकल AI तेजी से दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा है कि अब ChatGPT की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। यह आपको शॉपिंग करने तथा प्रोडक्ट की तुलना करने में मदद करेगा। जिससे यूजर्स को इससे आसानी भी मिलेगी।

ChatGPT

ChatGPT

AI चैटबॉट ChatGPT दुनिया में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों यूजर्स चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं। यूजर्स के लिए यह गुड न्यूज है। अब चैटजीपीटी आपको शॉपिंग करने में मदद करेगा।

बता दें कि वाशिंगटन में OpenAI ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की कि चैटजीपीटी अब यूजर्स को ऑनलाइन प्रोडक्ट खोजने में मदद कर रहा है। जिससे सर्च दिग्गज गूगल के मार्केट पर गूगल के लिए इसकी चुनौती बढ़ गई है।

ChatGPT ऑनलाइन कराएगा शॉपिंग

बता दें कि हर दिन नई खबर सुनने को मिलती हैं। आज हम चैटजीपीटी के बारे मे बताएंगे। इस नई शॉपिंग क्षमता एआई चैटबॉट्स और सर्च इंजन के बीच की रेखा को और अधिक धुंधला कर देती है, जिससे ओपनएआई की मार्केट में गूगल के साथ प्रतिस्पर्धा करने की महत्वाकांक्षा का संकेत मिलता है। जिस पर गूगल ने कई दशकों से नियंत्रण किया हुआ है।

सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक्स पोस्ट पर क्या कहा?

सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सर्च हमारी सबसे पॉपुलर और सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुविधाओं में से एक बन गई है। पिछले हफ्ते में ही 1 बिलियन से ज्यादा वेब सर्च हुए हैं। बता दें कि सोमवार को जारी किए गए नए अपडेट में यूजर्स को बातचीत के जरिए से प्रोडक्ट को खोजने और उनकी तुलना तथा खरीदारी के लिए सीधे बिजनेसमैन से जुड़ने की सुविधा दी गई है।

ChatGPT प्रोडक्ट की तुलना करने में करेगा मदद

OpenAI की पोस्ट में कहा गया है, कि रिजल्ट के पृष्ठों को स्क्रॉल करने के बजाय, आप बस बातचीत शुरू कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स प्रश्न भी पूछ सकते हैं और प्रोडक्टों की तुलना भी कर सकते हैं। चैटजीपीटी की शॉपिंग सुविधा शुरू में फैशन, सौंदर्य और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स पर केंद्रित है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ