Glynn Simmons Declared Innocent By Oklahoma Court: दुनिया में कई अजीबो-गरीब लोग हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिनके साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना Glynn Simmons के साथ हुआ, जिसने अपनी जिंदगी के 48 साल जेल में काटे, वह भी उस जुर्म के लिए जो उसने किया ही नहीं था। हालांकि सिमन्स को जुलाई 2023 में रिहा कर दिया गया था, लेकिन उसने खुद को निर्दोष साबित करने की लड़ाई जारी रखी और अमेरिका की ओकलाहोमा कोर्ट ने उसे अब निर्दोष करार दिया। गलत तरीके से सजा काटने वाले लोग अमेरिका में $175,000 (£138,000) तक के मुआवजे के पात्र हैं, जो सिमन्स को भी मिलेगा। वह इस समय लीवर कैंसर से जूझ रहा है।
अमेरिका में आज तक की सबसे लंबी गलत सज़ा
ओकलाहोमा काउंटी के जिला न्यायाधीश एमी पालुम्बो ने अपने फैसले में कहा कि 70 वर्षीय Glynn Simmons ने गलत जुर्म के लिए सजा भुगती है। यह अमेरिका की सबसे लंबी और गलत सजा है, जो उन्होंने भुगती, लेकिन उसके पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पुख्ता और पर्याप्त सबूत नहीं थे। अब कोर्ट के सामने जो सबूत पेश किए गए हैं, उनसे साबित होता है कि जिस अपराध के लिए सिमन्स को दोषी ठहराया गया था। उसे सजा सुनाई गई और कैद किया गया। उसने 48 साल जिंदगी के जेल में काटे, वह अपराध सिमन्स के द्वारा नहीं किया गया था। इसलिए उसे निर्दोष करार दिया जाता है। साथ ही उसे जल्द से जल्द सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा जारी किया जाए।
1974 की घटना, 22 साल के थे Glynn Simmons
मीडियाा रिपोर्ट के अनुसार, मामला 1974 का है। उस समय Glynn Simmons 22 साल के साथ। ओकलाहोमा सिटी में शराब की दुकान में डकैती के दौरान कैरोलिन सू रोजर्स की हत्या करने का आरोप उन पर लगा था। उन्हें और उनके दोस्त डॉन रॉबर्ट्स को वर्ष 1975 में दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई। मृत्युदंड के खिलाफ अपील करने पर अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सज़ा को घटाकर आजीवन कारावास में बदल दिया। वहीं सिमन्स ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दलील दी कि वह वारदात के समय अपने होमटाउन लुइसियाना में था, लेकिन एक किशोर की गवाही पर उन्हें दोषी करार दिया गया। फिर उन्होंने 48 साल, एक महीना, 18 दिन जेल में काटे।
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
37 mins agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
2 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
3 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
5 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
8 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
8 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
8 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
11 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
12 hrs agoLIVE: देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कैंपेन चलाएगी कांग्रेस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines