Global IT Shutdown Side Effect: दुनियाभर के देश आज एक अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रहे हैं। अचानक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया और पूरी दुनिया में एयरलाइंस से लेकर ट्रेन सेवाएं तक ठप हो गईं। रेडियो, टीवी प्रसारण बैंकिंग, टेलिकॉम सेवाएं ठप हो गई हैं। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं बंद हो गई हैं। फ्लाइट्स आसमान में अटक गई हैं। ट्रेनें पटरियों पर रुक गई हैं। पैसेंजर्स आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।
फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वे परेशान न हों, लेकिन एयलाइंस की सेवाएं ठप हैं। बहाली होते ही बता दिया जाएगा। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन हुआ है।
क्या समस्या आई है?
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप हो गई है। विंडोज 10 में नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी आई। एंटी-वायरस और एंडपॉइंट सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने जैसे ही सर्वर को अपडेट करना शुरू किया, BSOD एरर विंडो पर आने लगा। इससे पहले की कंपनी कुछ कर पाती, भारत-अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों में सेवाएं रुक गईं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। क्योंकि कंप्यूटर्स पर रिकवरी स्क्रीन अटक गई है।
स्पाइस जेट ने एक बयान जारी करके अपने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे नवीनतम अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों की जांच करते रहें। स्पाइस जेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की बुकिंग, चेक-इन और टिकट रद्द करने के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर पर संपर्क करें। यात्री स्पाइस जेट के कॉल सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कंपनियों की ओर से जारी किए गए बयान
- अकासा एयरलाइंस ने बयान जारी किया है कि कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर बाधित हुई हैं। असुविधा के लिए खेद है, समस्या का समाधान जल्दी निकाल लिया जाएगा।
- अमेरिका की अल्ट्रा लो-कॉस्ट एयरलाइंस फ्रंटियर ने बयान जारी किया है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण एयरलाइन की ऑनलाइन सर्विस ठप है।
- एयर इंडिया ने भी बयान जारी करके यात्रियों से माफी मांगी और सर्वर डाउन होने पर खेद जताया। यात्रियों से सहयोग करने की अपील की गई है।
- माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से ब्रिटेन में स्काई न्यूज चैनल का लाइव टेलिकास्ट सुबह से बंद है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने इसकी पुष्टि की।
- ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप का काम ठप हो गया है। लंदन में स्टॉक एक्सचेंज का काम बंद पड़ा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
4 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
11 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
13 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
17 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
17 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
19 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines