World Latest News: चीन में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला शादीशुदा युवक पर फिदा थी, जिससे वह शादी करना चाहती थी। अपने प्यार को पाने के लिए महिला ने प्रेमी की पत्नी को तलाक लेने के लिए डील कर ली। तलाक के बदले महिला ने युवक की पत्नी को 2 मिलियन युआन (1.5 करोड़ रुपये) दे दिए। लेकिन इसके बाद प्रेमी की पत्नी तलाक से मुकर गई। उसने पैसे देने से भी मना कर दिया। प्रेमिका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन प्रेमिका को वहां भी निराशा हाथ लगी। कोर्ट ने प्रेमी की पत्नी के पक्ष में फैसला सुना दिया। कोर्ट ने कहा कि महिला ने युवक की पत्नी के साथ सिर्फ मौखिक डील की थी। लिखित तौर पर वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें:Parastoo Ahmady कौन? जिसने बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म; हुईं गिरफ्तार
दिसंबर 2013 में शिशी इलाके के रहने वाले हान ने फ्यूजियान प्रांत में एक महिला के साथ विवाह किया था। युवक की पत्नी का नाम यांग है। इस दंपती की दो बेटियां हैं। लेकिन हान का अफेयर अपनी सहकर्मी शी के साथ शुरू हो गया था। दोनों बिजनेस पार्टनर थे, जिसके बाद दोनों में फिजिकल रिलेशन बने। शी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद शी और हान शादी करना चाहते थे। जिसके लिए शी ने यांग से संपर्क किया। शी ने यांग से कहा कि अगर वह हान को डिवॉर्स देगी तो उसे 2 मिलियन युआन मिलेंगे। यांग ने डील स्वीकार कर ली। लेकिन पैसे लेने के बाद यांग मुकर गई।
यह भी पढ़ें:अदिति तटकरे कौन? तीसरी बार बनीं मंत्री, पिता सांसद… जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर?
एक साल तक शी और यांग के बीच विवाद चलता रहा। कई बार शी ने पैसे की डिमांड की, लेकिन यांग ने मना कर दिया। इसके बाद शी ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट में शी ने दावा किया कि यांग के साथ उसकी डील हुई थी। यांग ने उसे भरोसा दिया था कि वह पैसे लेने के बाद हान को छोड़ देगी। लेकिन यांग ने ऐसा नहीं किया। उसे उसका पैसा लौटाया जाए। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि शी ने सामाजिक नैतिकता का उल्लंघन किया है। हान और यांग के बीच रिश्ता ठीक चल रहा था।
चीन में फैसले की चर्चा
शी ने धोखेबाजी से शादी करने की कोशिश की है। इसी बीच कोर्ट को पता लगा कि हान शी के ऊपर 6 मिलियन युआन (4.5 करोड़ रुपये) खर्च कर चुका है। जिसके बारे में यांग को पता नहीं है। हान शादीशुदा होते हुए भी दूसरी महिला के साथ रोमांस कर रहा था। जोकि गैरकानूनी है, यांग उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है। कोर्ट के फैसले की चर्चा चीन में है। लोगों ने खुशी जाहिर की है कि एक महिला ने धोखे से दूसरी का घर उजाड़ने की कोशिश की। लेकिन उसे न तो प्रेमी मिला, न ही पैसा।
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 hr agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
13 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
20 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
23 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
23 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines