हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मेकअप नहीं किया तो नहीं मिली नौकरी, अजीबोगरीब इंटरव्यू पर भड़के लोग

New York: मेलिसा वीवर एक टेक कंपनी में एचआर हेड के लिए इंटरव्यू देने गईं थीं। उन्होंने बताया कि वह इंटरव्यू में कपड़े और बाल तो ठीक से बनाकर गईं थीं लेकिन मेकअप करने के दौरान उन्होंने फेस पर केवल लाइट टचअप किया था।

विज्ञापन
Melissa Weaver

Melissa Weaver:  इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा न हो कि छोटी सी गलती आपकी नौकरी में अड़चन डाल दे। दरअसल, न्यूयॉर्क में 30 वर्षीय मेलिसा वीवर को इंटरव्यू में इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह ठीक से मेकअप करके नहीं गईं थीं। सोशल मीडिया पर मेलिसा ने इस बारे में खुलासा किया है। जिसके बाद उनके समर्थन में नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं।

इंटरव्यू लेने वाले ने ये कहा..

दरअसल, मेलिसा वीवर एक टेक कंपनी में एचआर हेड के लिए इंटरव्यू देने गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो में बताया कि वह इंटरव्यू में कपड़े और बाल तो ठीक से बनाकर गईं थीं लेकिन मेकअप करने के दौरान उन्होंने फेस पर केवल लाइट टचअप किया था। ऐसे में इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि आपने खुद को प्रेजेंट करने पर ठीक से काम नहीं किया है और उन्हें नौकरी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

नेटिजंस कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया। अब तक 700000 लाख से अधिक लोग वीडियो को देख चुके हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कोई भी कंपनी, रंग, चेहरे और मेकअप के आधार पर नौकरी देने से इनकार नहीं कर सकती। लोग कंपनी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रशासन को कंपनी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola