Germany Ariha Shah Case: एक नन्ही बच्ची, अपने माता-पिता से दूर जर्मनी के पालक गृह में बंद है। न तो उससे किसी को मिलने दिया जाता और न ही उसे किसी का प्यार मिलता है। माता-पिता के प्यार को तरस रही 6 साल की इस बच्ची का नाम अरिहा शाह है। अरिहा को तीन साल पहले 3 साल की उम्र में सितंबर 2021 को जर्मन अधिकारियों ने माता-पिता पर दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद अरिहा को बाल गृह भेज दिया था। अरिहा जर्मन नागरिक है, इसलिए उस पर जर्मनी के कानून लागू हैं। कानून के अनुसार उसे 18 साल तक जर्मनी के फोस्टर केयर सेंटर में रहना होगा। जर्मन अदालत के फैसले के अनुसार, अरिहा 18 साल की होने तक जर्मनी में बाल गृह में रहेगी।
वरिष्ठ नेताओं से लगाई गुहार
अरिहा के मां-बाप ने इस फैसले के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। अरिहा के पिता अहमदाबाद निवासी भावेश शाह और धारा हैं। वे वर्क वीजा पर जर्मनी गए थे। इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई।
डायपर में दिखा था खून
दंपति का दावा है कि अरिहा के डायपर में खून दिखने के बाद वे उसे अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन यहां उनकी दुनिया बदल गई। अस्पताल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। अरिहा के परिजनों पर क्रूरता का भी आरोप है। इसके बाद जर्मन अधिकारियों ने अरिहा को उनसे छीनकर उसकी कस्टडी ले ली। अब अरिहा को वापस लाने के लिए उनका परिवार कानूनी दांवपेच में उलझा है। हाल ही में अरिहा को जैन धर्म के पयुर्षण पर्व मनाने की अनुमति दी गई थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए 10 पुलिसवाले, TTP ने ली जिम्मेदारी
विदेश मंत्रालय ने की पहल
अरिहा शाह को उसके माता-पिता से मिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय प्रयास कर रहा है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय प्रयास ने कहा है कि जर्मनी में वह पालन-पोषण के लिए देखभाल में है। हमने समय-समय पर इस मामले को उठाया है। आज भी इस मामले को उठाया गया।
ये भी पढ़ें: अरबपति ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान, किडनैपर्स को कूटकर भगाया
मंत्रालय ने दिया ये बयान
भारतीय पक्ष की ओर से यह मामला उठाया गया कि अरिहा ऐसे माहौल में पल रही है जो उसके लिए अजनबी है। आने वाले समय में हम इस मामले में और भी प्रगति देख सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अरिहा शाह मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जर्मन अधिकारी भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और युवा अधिकारियों के साथ इस मामले को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: क्या ईरान से डर गया इजराइल? पलटवार में देरी की ये है वजह
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines