माता-पिता के प्यार को तरसी, जर्मनी ने कर लिया 'कैद', नन्ही अरिहा को वापस लाने के लिए जिद पर अड़ा विदेश मंत्रालय

Germany Ariha Shah Case: जर्मनी में अरिहा शाह केस को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। आइए जानते हैं नन्ही बच्ची का ये केस क्या है?

Ariha Shah

अरिहा शाह (फाइल फोटो)

विज्ञापन

Germany Ariha Shah Case: एक नन्ही बच्ची, अपने माता-पिता से दूर जर्मनी के पालक गृह में बंद है। न तो उससे किसी को मिलने दिया जाता और न ही उसे किसी का प्यार मिलता है। माता-पिता के प्यार को तरस रही 6 साल की इस बच्ची का नाम अरिहा शाह है। अरिहा को तीन साल पहले 3 साल की उम्र में सितंबर 2021 को जर्मन अधिकारियों ने माता-पिता पर दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद अरिहा को बाल गृह भेज दिया था। अरिहा जर्मन नागरिक है, इसलिए उस पर जर्मनी के कानून लागू हैं। कानून के अनुसार उसे 18 साल तक जर्मनी के फोस्टर केयर सेंटर में रहना होगा। जर्मन अदालत के फैसले के अनुसार, अरिहा 18 साल की होने तक जर्मनी में बाल गृह में रहेगी।

वरिष्ठ नेताओं से लगाई गुहार 

अरिहा के मां-बाप ने इस फैसले के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। अरिहा के पिता अहमदाबाद निवासी भावेश शाह और धारा हैं। वे वर्क वीजा पर जर्मनी गए थे। इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई।

Advertisment

डायपर में दिखा था खून 

दंपति का दावा है कि अरिहा के डायपर में खून दिखने के बाद वे उसे अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन यहां उनकी दुनिया बदल गई। अस्पताल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। अरिहा के परिजनों पर क्रूरता का भी आरोप है। इसके बाद जर्मन अधिकारियों ने अरिहा को उनसे छीनकर उसकी कस्टडी ले ली। अब अरिहा को वापस लाने के लिए उनका परिवार कानूनी दांवपेच में उलझा है। हाल ही में अरिहा को जैन धर्म के पयुर्षण पर्व मनाने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने की पहल 

अरिहा शाह को उसके माता-पिता से मिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय प्रयास कर रहा है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय प्रयास ने कहा है कि जर्मनी में वह पालन-पोषण के लिए देखभाल में है। हमने समय-समय पर इस मामले को उठाया है। आज भी इस मामले को उठाया गया।

विज्ञापन

मंत्रालय ने दिया ये बयान 

भारतीय पक्ष की ओर से यह मामला उठाया गया कि अरिहा ऐसे माहौल में पल रही है जो उसके लिए अजनबी है। आने वाले समय में हम इस मामले में और भी प्रगति देख सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अरिहा शाह मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जर्मन अधिकारी भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) और युवा अधिकारियों के साथ इस मामले को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ