Fugerei Village Germany: जर्मनी के म्यूनिख शहर के उत्तर-पश्चिम में एक गांव है फुगेरेई। इस गांव में 1520 के बाद से घरों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इस गांव में अभी भी बाहर से आकर किराए पर रहने वाले लोगों को 1 डाॅलर का किराया चुकाना पड़ता है।
पिछले कुछ सालों में विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर यह दावा किया जा रहा है कि जर्मनी के ऑग्सबर्ग में स्थित फुगेरेई गांव में 1520 के बाद किराए के रेट नहीं बढ़े हैं। 2023 में वहां घूमने गई महिला ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि फुगेरेई गांव में किराया 1520 के बाद से नहीं बढ़ा है। अभी भी यहां रहने वाले लोग पूरे साल के लिए सिर्फ 1 डाॅलर का भुगतान करते हैं।
जैकब फुग्गर ने की थी इस गांव की स्थापना
जानकारी के अनुसार जैकब फुग्गर नामक शख्स ने जरूरतमंद नागरिकों और कैथोलिक धर्म के लोगों के लिए सस्ते घरों का निर्माण कराया था। जैकब फुग्गर एक रईस और बैंकर थे। उन्होंने 1521 में इस गांव की स्थापना की थी। फुगेरेई गांव की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस गांव में रहने के लिए एक साल का किराया 1 डाॅलर है। इस गांव में 67 घर और 142 अपार्टमेंट हैं। यहां फिलहाल 150 लोग रहते हैं। इसके साथ ही गांव में एक चर्च भी है।
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है यह गांव
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए गांव में बना पुराना चर्च और घर आकर्षक का केंद्र होते हैं। इसके साथ ही गांव में 10 बजे के बाद बारी-बारी एक घर से एक व्यक्ति को पूरे गांव की रखवाली करने की जिम्मेदारी होती है। जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था 1520 से लागू है।
ये भी पढ़ेंः घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट
ये भी पढ़ेंः विक्टिम का दिल फ्राई करके खा गया था ये हैवान, यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए पुतिन ने किया जेल से आजाद
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines