Judge Death in Courtroom : नए साल के मौके पर अदालत में ही एक जज की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। यह बुरी खबर जॉर्जिया से सामने आई है। 74 साल के जज स्टीफन येकेल को मंगलवार को उनके कर्मचारी ने मृत अवस्था में पाया। सुबह करीब 10 बजे इफिंगम काउंटी स्टेट कोर्टहाउस के अंदर पाया गया। जांच में सामने आया है कि येकेल ने गवर्नर को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने का प्रयास किया था। पत्र में येकेल ने कहा कि वह 30 दिसंबर से इस्तीफा दे देंगे।
मृत पाए गए जज येकेल को 2022 में राज्य अदालत में नियुक्त किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने का प्रयास किया, लेकिन जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने इनकार कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इफिंगम काउंटी स्टेट कोर्टहाउस के वो मृत पाए गए थे। जांच करने वालों का मानना है कि उसकी मौत सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह हुई होगी।
परिवार के प्रति चिंता जता
बताया गया कि जिस दिन स्टीफन येकेल मृत पाए गए, वो कोर्ट में उनका आखिरी दिन था। वे पुनः चुनाव में हार गए थे। शेरिफ जिमी मैकडफी ने येकेल के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा है कि यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है, परिवार परेशान है। साल के इस समय में यह खुशी का समय माना जाता है और अब उन्हें यह मिल गया है। मैं कल्पना नहीं कर सकता। अगर उन्हें हमसे कुछ चाहिए, तो हम उपलब्ध रहेंगे।
शुरूआती जांच में यह भी जानकारी सामने आ रही है। स्टीफन येकेल को कोर्ट कर्मचारी लिसा क्रॉफोर्ड के मुकदमे का भी सामना करना पड़ रहा था, जिसका दावा है कि येकेल ने उसे गलत तरीके से उसके पद से हटा दिया था। येकेल पर आरोप था कि उन्होंने कर्मचारी को पद से हटा दिया ताकि जब वह खुद इस पद पर बैठें और अपने खुद के कर्मचारियों को ला सके।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
2 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
4 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
10 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
13 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines