KP Sharma Profile: Gen-Z के विरोध प्रदर्शन, हिंसा और बावल के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हालातों को देखते हुए नेपाल के आर्मी चीफ ने केपी शर्मा ओली का इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद उन्होंने सर्वदलीय मीटिंग होने से पहले ही पद छोड़ दिया, क्योंकि 5 मंत्रियों और 21 सांसदों के इस्तीफे के बाद उनके पास पद छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। इसलिए केपी शर्मा ओली ने नेपाल सेना प्रमुख से बात करके इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protests: नेपाल के राष्ट्रपति के घर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, तोड़फोड़ की और काटा बवाल
ओली ने सेना प्रमुख से मांगी है मदद
बता दें कि केपी शर्मा ओली ने सेना प्रमुख अशको राज से फोन पर बात की और स्थिति पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने को कहा था और इसके साथ ही देश से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सेना से मदद मांगी। इस पर सेना प्रमुख ने ओली से पद से इस्तीफा देने को कहा और उन्हें बताया कि उनके सत्ता छोड़े बिना स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल है। अगर वे सत्ता छोड़ देते हैं तो सेना स्थिति पर काबू पाने को तैयार है। इसके बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधामनंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
केपी शर्मा ओली 4 बार रहे प्रधानमंत्री
बता दें कि केपी शर्मा ओली का पूरा नाम खड्ग प्रसाद शर्मा ओली है। वे 4 बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले वे साल 2015 में प्रधानमंत्री बने थे। 12 अक्टूबर 2015 से 3 अगस्त 2016 तक वे पद पर रहे। इसके बाद साल 2018 में 15 फरवरी 2018 से 13 मई 2021 तक और साल 2021 में 3 महीने प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद चौथी बार 15 जुलाई 2024 से 9 सितंबर 2025 तक प्रधानमंत्री रहे। 9 सितंबर को उन्हें Gen-Z विरोध प्रदर्शन, हिंसा और बवाल के कारण इस्तीफा देना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Nepal GenZ Protests: नेपाल किन-किन चीजों के लिए भारत पर निर्भर, हालात बिगड़ने पर कितना पड़ सकता असर?
इन पदों पर रह चुके केपी शर्मा ओली
बता दें कि 1966 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले केपी शर्मा ओली साल 2014 में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPN-UML) के अध्यक्ष चुने गए थे। साल 1970 में उन्होंने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी जॉइन की थी। 1991, 1994, और 1999 में वे नेपाल के झापा जिले से सांसद रह चुके हैं। केपी शर्मा ओली ने साल 1994 से साल 1995 तक नेपाल के गृह मंत्री पद पर सेवाएं दीं। साल 2006 से साल 2007 तक वे नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भी रहे।
14 साल जेल में रहे केपी शर्मा ओली
केपी शर्मा ओली ने 1973 से 1987 तक नेपाल में पंचायती राज व्यवस्था के खिलाफ चले आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस आंदोलन के कारण उन्हें 14 साल तक जेल में रहना पड़ा। नेपाल के पूर्वी जिले तेहराथुम में केपी ओली जन्मे थे। उनके पिता का नाम मोहन प्रसाद ओली और मां का नाम मधुमाया ओली था, लेकिन जब वे 4 साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया था। उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने किया। ओली की कोई संतान नहीं है और उनकी पत्नी का नाम राधिका शाक्य है।
यह भी पढ़ें: Nepal Protest: कौन है सूडान गुरुंग? जिसकी आवाज पर नेपाल की सड़कों पर उतरे Gen-Z लड़के, हिल गई सरकार
केपी शर्मा ओली ने साल 2006 और साल 2009 में 2 बार किडनी प्रत्यारोपण भी करवा चुके हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
5 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
8 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
8 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
9 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
17 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
19 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
20 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
20 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
21 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines