Nepal Protest Latest News Live: नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने को लेकर लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। 8 सितंबर को सुबह से नेपाल की राजधानी काठमांडू में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। इसे Gen-Z प्रदर्शन नाम दिया गया। लोगों ने सरकार ने खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही सरकार ने ऊपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया और लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। लोग इतने उग्र हो गए कि संसद के अंदर तक पहुंच गए।
पुलिस की बैरिकैडिंग तोड़ दी। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोले चलाकर तितर बितर करने की कोशिश की। मामला ज्यादा गंभीर होते देख हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश हुआ है। काठमांडू प्रशासन ने यहा आदेश जारी किया है। अब तक हिंसा में नेपाल पुलिस 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है। प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
पीएम और राष्ट्रपति के घर के बाहर सेना तैनात
राजधानी काठमांडू में 8 सितंबर को सुबह से ही प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे हैं। लोगों ने संसद में घुसकर भी हंगामा किया। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सेना अलर्ट पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर सेना तैनात की गई है। ताकि कोई प्रदर्शनकारी यहां तक न पहुंच पाए।
4 पत्रकार हुए घायल
लोगों के हिंसक प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए हैं। सभी को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। हंगामे में 4 पत्रकारों के भी घायल होने की सूचना है। अभी तक हिंसक प्रदर्शन में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना हैं। वहीं नेपाल पुलिस ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है।
दो शहरों में लगा कर्फ्यू
लोगों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने नेपाल के काठमांडू और पोखरा शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। दोपहर के बाद से कर्फ्यू को देर रात तक बढ़ा दिया है। काठमांडू में सेना की 2-3 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत कौन-कौन से Apps हुए बंद, किस देश में सबसे अधिक पाबंदी?
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल और भारत दोनों तरफ से वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। वहीं सदिग्धों की विस्तार के तलाशी ली जा रही है।
संबंधित खबरें
'बहुत अच्छे विचार...', रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने की कोशिशों पर पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
11 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
23 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
2 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines