नेपाल में Gen-Z ने चुना अपना नेता, पूर्व मुख्य न्यायाधीश Sushila Karki करेंगी आगे की वार्ताओं का प्रतिनिधित्व

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच शांति बहाल होने की कोशिश हो रही है। जेनजी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना अस्थाई नेता चुना है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

SUSILA KARKI

जेनजी की नई नेता सुशीला कार्की

विज्ञापन

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच राहत भरी खबर है। Gen Z ने सेना से शांति वार्ता के लिए अंतरिम नेता चुन लिया है। अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की Gen Z का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि 10 सितंबर को Gen-Z आंदोलन के सदस्यों के बीच करीब 4 घंटे तक वर्चुअल बैठक चली, जिसमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम नेता चुना गया। अब आगे की सभी वार्ताओं के लिए कार्की ही जेनजी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्की ने भरी हामी

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अस्थायी सरकार का नेतृत्व करने के प्रस्ताव पर हामी भर दी है। उन्होंने Gen-Z समूह के साथ फोन पर बातचीत में इस भूमिका के लिए हां कहा है। अब Gen-Z सदस्य उनसे सहमति मिलने के बाद सेना प्रमुख अशोक सिग्देल से अगली बातचीत का कार्यक्रम तय करेंगे। सुशीला कार्की को देश के संक्रमण काल में मार्गदर्शन के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है।

विज्ञापन

कार्की के पक्ष में आए वोट

बुधवार को जेनजी ने वर्चुअली बैठक आयोजित की। इसमें अंतिरम नेता पर बात होनी थी। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया कि बैठक में कितने नेताओं पर वोटिंग हुई। यह साफ है कि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट किया। इसमें कार्की को 3500 से अधिक वोट मिले। साफ है कि जेनजी अपने की कार्की जैसा अनुभवी नेता चुनना चाह रहे हैं।

सेना प्रमुख ने की मुलाकात

बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल से Gen Z की मुलाकात की है। हालांकि सेना प्रमुख के सामने औपचारिक मांगें नहीं रखी गईं हैं। अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।

विज्ञापन

अब तक 2000 ज्यादा लोग घायल

नेपाल में 8 सितंबर के शुरू प्रदर्शन अभी भी आधिकारिक रूप से शांत नहीं हुआ है। सेना और जेनजी के बीच लगातार बातचीत की जा रही है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने डाटा जारी कर बताया कि हिंसा में अभी तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 2000 बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ