Generation Beta: नए साल के साथ ही दुनिया में नई जनरेशन भी आने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं जनरेशन बीटा की, जो 1 जनवरी, 2025 से दुनिया की सबसे नई पॉपुलेशन है। ये जनरेशन 2025 और 2039 के बीच पैदा हुए बच्चों की है। सोशल रिसर्चर मार्क मैक्रिंडल ने बताया कि ये जनरेशन 2035 तक ग्लोबल पॉपुलेशन का 16 प्रतिशत हिस्सा बन सकती है, जिनमें से कई 22वीं सदी की शुरुआत देख सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
कौन है जनरेशन बीटा?
जनरेशन बीटा 2025 से 2039 के बीच पैदा हुए बच्चे हैं। ये जनरेशन जेन अल्फा (2010-2024 के बीच पैदा हुए) की सक्सेसर है, जो जेन जेड (1996-2010) और मिलेनियल्स (1981-1996) के बाद आया था। जनरेशन बीटा एक नेमिंग कन्वेंशन का पालन करता है जो जनरेशन अल्फा से शुरू हुई थी, जिसमें ह्यूमन हिस्ट्री में एक नए युग को दर्शाने के लिए ग्रीक अल्फाबेट का उपयोग किया जाता है।
इस जनरेशन के बच्चों को ‘बीटा बेबी’ कहा जा रहा है, एक ऐसे युग में बड़े होंगे, जहां डेली लाइफ में बेहतरीन टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन होगा। ये बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन ट्रांसपोटेशन, वियरेवल हेल्थ टेक्नोलॉजी और डेल लाइफ में इमर्सिव वर्चुअल एनवायरनमेंट का अनुभव करने वाली पहली पीढ़ी होगी।
जनरेशन बीटा की चुनौतियां
भले ही इस जनरेशन के बच्चों को पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं है, लेकिन इनको बहुत सी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें क्लाइमेट चेंज, शहरीकरण और ग्लोबल पॉपुलेशन डायनामिक्स में बदलाव जैसी कई जरूरी चुनौतियां शामिल हैं। इन चुनौतियों से लड़ने के लिए जनरेशन बीटा को तैयार रहने की जरूरत होगी। इस पीढ़ी को अपने पहले की पीढ़ी की तुलना में पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक होना होगा।
यह भी पढ़ें – Ideal Breakfast: क्या है आइडियल ब्रेकफास्ट? हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है सही नाश्ता
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines