गाजा में तबाह हुआ था मकान, अब फिलिस्तीनी कुम्हार ने मां-बाप के लिए मिट्टी से बना दिया नया घर

Palestine: इजरायली बमबारी में गाजा के काफी मकान तबाह हो गए थे, लेकिन अब फिलिस्तीनी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज अपना खुद का आशियाना फिर से बनाना है. एक कुम्हार ने अपने आर्ट का यूज मिट्टी का घर बनाने के लिए किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Jaafar Atallah @lgafar_atallah

फिलिस्तीनी कुम्हार जाफर अताल्लाह (Photo-Instagram/gafar_atallah)

Jaafar Atallah Builds Clay Shelter: गाजा में जंग के दौरान अपना मकान तबाह हो जाने के बाद, एक फिलिस्तीनी कुम्हार ने अपने माता-पिता के रहने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है. जाफर अताल्लाह ने अपने परिवार के साथ तकरीबन 2 साल एक टेंट में बिताए. फिर एक दिन अपनी पारंपरिक कुम्हार वाली कला का इस्तेमाल करते हुए मिट्टी से एक गुंबद के आकार का घर बनाया. चूंकि सीमेंट और स्टील जैसी पारंपरिक कंस्ट्रक्शन मटेरियल मिलना मुश्किल था, इसलिए अताल्लाह ने करीब 15 लोगों को इकट्ठा किया और मिट्टी की ईंटों का इस्तेमाल करके एक टेंपरेरी शेल्टर बनाया.

विज्ञापन

मिट्टी के घर बनाने का तरीका

इससे पहले जाफर अताल्लाह नॉर्थ गाजा में कटोरे, फूलदान और मिट्टी के दूसरे बर्तन बनाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे. लेकिन, संघर्ष के दौरान उनका घर और पॉटरी वर्कशॉप दोनों तबाह हो गए, जिससे उन्हें वहां से निकलकर कहीं और शरण लेनी पड़ी. उनके परिवार में पीढ़ियों से रोटी पकाने के लिए पारंपरिक तंदूर बनाए जाते थे; इसी से इंस्पायर होकर उन्होंने सोचा कि क्या मिट्टी का इस्तेमाल करके एक बड़ा घर बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

अपने रिश्तेदारों और दूसरे मददगारों (जिनमें उनके पिता भी शामिल थे) के साथ मिलकर, अताल्लाह ने मिट्टी, पानी, राख और कांच के पाउडर के अलग-अलग मिश्रणों से ईंटें बनाने का काम किया. उन्होंने इन ईंटों पर एक वाटरप्रूफ परत भी लगाई, ताकि वे मौसम की मार को झेल सकें. इस तरह बना गुंबद के आकार का ये ढांचा तंबुओं का एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि टेंट हद से ज्यादा तापमान से बहुत कम सुरक्षा दे पाते हैं. अताल्लाह ने बताया कि मिट्टी के इस घर में गाजा की भीषण गर्मी के दौरान खाने-पीने की चीजों को स्टोर करना भी आसान हो गया है.

विज्ञापन

गाजा में गहराता आवास संकट

ये प्रोजेक्ट ऐसे वक्त में सामने आया है जब पूरे गाजा में घर और बुनियादी ढांचा बड़े पैमाने पर तबाह हो चुके हैं. कंस्ट्रक्शन मटेरियल की कमी के कारण, बेघर हुए परिवारों को अपने घरों की मरम्मत करने या उन्हें फिर से बनाने के लिए कुछ अलग तरीके खोजने पड़ रहे हैं. इजरायल ने सीमेंट और स्टील जैसी कुछ निर्माण सामग्रियों के आने पर रोक लगा दी है. उनका तर्क है कि इन चीजों का इस्तेमाल मिलिट्री के मकसद के लिए किया जा सकता है. मानवीय सहायता संगठनों ने चेतावनी दी है कि इन प्रतिबंधों की वजह से पुनर्निर्माण के काम में मुश्किलें आ रही हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में तकरीबन 19 लाख लोग बेघर हो गए थे या तंबुओं में रह रहे थे. इनमें से कई लोग आज भी खराब साफ-सफाई, भीषण गर्मी, ठंड और बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

घर बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल

घर बनाने के वैकल्पिक तरीकों पर काम करने वाले अताल्लाह अकेले नहीं हैं. टीनएज में मौजूद बहनें, ताला और फराह मूसा ने अपने घर पर बमबारी होने के बाद, कंक्रीट के टुकड़ों, मिट्टी, राख और कांच के पाउडर से ईंटें बनाने का इस्तेमाल किया. मई 2026 में, इन बहनों को स्विट्जरलैंड स्थित ‘अर्थ फाउंडेशन’ से उनकी इस पहल के लिए 12,500 डॉलर का ‘यूथ इनोवेशन अवार्ड’ मिला. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इस तरह की वैकल्पिक सामग्रियों को पारंपरिक निर्माण सामग्री की जगह सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि इनकी मजबूती और सुरक्षा की उचित जांच होना जरूरी है.

विज्ञापन

पुनर्निर्माण की दिशा में एक छोटा कदम

जाफर अताल्लाह के मिट्टी के घर ये दिखाते हैं कि कैसे पारंपरिक स्किल और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की मदद से, विस्थापित परिवारों को फिर से बसने में मदद मिल सकती है. उनके काम के वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे निर्माण की ऐसी ही तकनीकों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. फिर भी, सिर्फ इन वैकल्पिक आशियानों के सहारे गाजा में बड़े पैमाने पर होने वाले पुनर्निर्माण की जरूरतों को पूरा नहीं किया जा सकता. लॉन्ग टर्म रिकवरी के लिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल, टेक्निकल एक्सपर्टीज, बुनियादी ढांचे और डैमेज हो चुकी कम्यूनिटीज को फिर से बसाने के लिए जरूरी संसाधनों की जरूर होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ