अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के दौरे पर हैं. इजराइल की संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति को जोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद ट्रंप ने इजरायल संसद को संबोधित किया. जब डोनाल्ड ट्रंप अपना संबोधन दे रहे थे तभी कुछ लोग विरोध करने लगे. इससे वहां बवाल खड़ा हो गया. ट्रंप को भी अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया.
संसद में ट्रंप के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले लोग वामपंथी इजराइली संसद के सदस्य बताए जा रहे हैं. संसद अध्यक्ष ने इस रुकावाट के लिए माफी मांगी. इसके बाद ट्रंप ने फिर से अपना भाषण शुरू किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज राइली संसद को संबोधित करते हुए कहा कि गाजा युद्ध में जिस युद्धविराम में उन्होंने मदद की थी, उसने एक नए मध्य पूर्व के ऐतिहासिक उदय का प्रतीक बनाया है. इतने सालों के अनवरत युद्ध और अंतहीन खतरे के बाद आज आसमान शांत है, बंदूकें खामोश हैं, सायरन थम गए हैं और सूरज एक ऐसी पवित्र भूमि पर उग रहा है जहां आखिरकार शांति है, एक ऐसी भूमि और एक ऐसा क्षेत्र जो ईश्वर की इच्छा से, अनंत काल तक शांति से रहेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो की जमकर तारीफ की उन्हें इतिहास में सबसे महान विदेश मंत्री बताया. इसके साथ ही उन्होंने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की भी प्रशंसा की है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के सम्मान में खड़े हुए इजरायली सांसद, नेतन्याहू ने US राष्ट्रपति को दिया देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड
मंच से बोलते हुए ट्रंप ने गाजा को लेकर कहा कि अब पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है, पुनर्निर्माण शायद सबसे आसान काम होगा. मुझे लगता है कि हमने सबसे कठिन काम काफी हद तक कर लिया है क्योंकि बाकी सब एक साथ मिलकर चलता है. हम सभी पुनर्निर्माण करना जानते हैं और हम दुनिया में किसी से भी बेहतर निर्माण करना जानते हैं. संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों का अनुमान है कि गाजा के बुनियादी ढांचे और घरों के पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर के निवेश की आवश्यकता होगी.
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 hr agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
12 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines